IND vs AUS: WTC फाइनल पॉइंट्स टेबल में भारत को लगा बड़ा झटका, बिगड़ गया समीकरण

WTC Final Points Table: मेलबर्न टेस्ट को ऑस्ट्रेलिया ने 184 रन से जीतकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। अब टीम इंडिया को डब्ल्यूटीसी फाइनल की पॉइंट्स टेबल में लगड़ा झटका लगा है।

Team India

Team India

WTC Final Points Table: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट मैच में टीम इंडिया को करारी हार का सामना करना पड़ा है। मेलबर्न टेस्ट के पांचवें दिन टीम इंडिया को 184 रन से हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को भी तगड़ा झटका लगा है। अब सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। वहीं डब्ल्यूटीसी फाइनल की पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा फायदा पहुंचा है।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा फायदा

मेलबर्न टेस्ट को 184 रन से जीतने के साथ भले ही ऑस्ट्रेलिया की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर ही बनी हो लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पॉइंट्स में भारी इजाफा हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के अब 61.45 अंक हो गए हैं। फाइनल पहुंचने की ऑस्ट्रेलिया ने मजबूत दावेदारी पेश की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

भारत को हुआ नुकसान

मेलबर्न टेस्ट हारने के बाद टीम इंडिया की डब्ल्यूटीसी फाइनल की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया अभी भी तीसरे पायदान पर बनी हुई है लेकिन भारत के पॉइंट्स कम हो गए हैं। डब्ल्यूटीसी फाइनल पॉइंट्स टेबल में अब टीम इंडिया के 53.27 अंक रह गए हैं। अब टीम इंडिया के लिए आगे की राह काफी कठिन होने वाली है।

विज्ञापन

सिडनी टेस्ट होगा अहम

अब टीम इंडिया की नजरें सिडनी में होने वाले बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी मैच पर रहने वाली हैं। इस मैच को टीम इंडिया के लिए जीतना अब बेहद जरूरी हो गया है। अगर टीम इंडिया सिडनी टेस्ट में हार जाती है या मैच ड्रॉ हो जाता है तो फिर रोहित एंड कंपनी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ