WTC Final 2025: तीसरे दिन कंगारू खिलाड़ी को लगी चोट, मैच छोड़ पहुंचा अस्पताल

WTC Final 2025: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। मैच पर साउथ अफ्रीका की पकड़ मजबूत देखने को मिल रही है। वहीं मैच के तीसरे दिन स्टीव स्मिथ को फील्डिंग के दौरान उंगली में चोट लग गई थी, जिसके चलते उनको अस्पताल जाना पड़ा था।

AUS vs SA

ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका (X/@ICC)

WTC Final 2025: इंग्लैंड के लॉर्ड्स में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है। तीसरे दिन साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया पर शिकंजा कस लिया। अब इतिहास रचने के लिए साउथ अफ्रीका को 69 रन की दरकरार है। तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी को उंगली में चोट लग गई थी, जिसके इस खिलाड़ी को मैच छोड़कर अस्पताल जाना पड़ा।

विज्ञापन

स्टीव स्मिथ को लगी चोट

अक्सर स्टीव स्मिथ को स्लिप में फील्डिंग करते हुए देखा जाता है और स्लिप में स्मिथ कमाल की फील्डिंग करते हैं। तीसरे दिन फील्डिंग के दौरान स्मिथ को उंगली में गंभीर चोट लग गई थी, जिसके चलते उनको अस्पताल जाना पड़ा। उसके बाद स्मिथ को फील्डिंग करते हुए नहीं देखा गया था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस बात की जानकारी दी।

विज्ञापन

मिचेल स्टार्क के ओवर में स्लिप में स्टीव स्मिथ से साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा का कैच छूट गया था। कैच छूटने के दौरान ही स्मिथ को ये गंभीर चोट लगी थी। यहां टेम्बा का जीवदान मिल गया था, जिसका बाद में उन्होंने भरपूर फायदा उठाया और तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक कंगारू गेंदबाज बावुमा को आउट नहीं कर पाए थे।

विज्ञापन

जीत की तरफ बढ़ रही साउथ अफ्रीका

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने 2 विकेट खोकर 213 रन बना लिए थे। तीसरे दिन साउथ अफ्रीका की तरफ से कमाल की बल्लेबाजी करते हुए एडेन मार्करम ने शानदार शतक लगाया। ये मार्करम के टेस्ट करियर का आठवां शतक था। इसके अलावा कप्तान टेम्बा बावुमा ने अर्धशतक लगाया। फिलहाल मार्करम 102 और टेम्बा 65 रन बनाकर नाबाद है। यहां साउथ अफ्रीका को जीतने के लिए महज 69 रन चाहिए, वहीं उसके पास 8 विकेट बचे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ