WTC Final: जसप्रीत बुमराह का मैसेज पाकर खुश हुआ ऑस्ट्रेलिया का स्टार, मैदान पर अब करेगा वापसी 

WTC Final 2025: ऑस्ट्रेलिया की टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी की वापसी हो रही है। इस खिलाड़ी के पास अकेले दम पर मैच को पलटने की क्षमता है। इस बीच भारतीय खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह ने इस स्टार को मैसेज करके खुश कर दिया है।

Cameron Green

Cameron Green

WTC Final 2025: ऑस्ट्रेलियाई टीम फिलहाल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की तैयारी कर रही है। जहां पर टीम का सामना टेम्बा बावुमा की दक्षिण अफ्रीकी टीम से होगा। इस बीच ऑस्ट्रेलिया की टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी की वापसी हो रही है। इस खिलाड़ी के पास अकेले दम पर मैच को पलटने की क्षमता है। इस बीच भारतीय खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह ने इस स्टार को मैसेज करके खुश कर दिया है।

विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह का मैसेज पाकर खुश हुए कैमरून ग्रीन

पिछले साल अक्टूबर में इंजरी के कारण कैमरून ग्रीन को बैक की सर्जरी करानी पड़ी थी। कुछ समय पहले इसी इंजरी से जसप्रीत बुमराह ने भी वापसी की है। वापसी के बाद बुमराह पहले से भी बेहतर गेंदबाजी कर रहे हैं। ऐसे में बुमराह ने ग्रीन को मैसेज करके कहा, ‘यह वास्तव में विशेष है और इससे आपको बहुत अच्छा महसूस होता है। मैंने मुंबई में उनके साथ नहीं खेला था, लेकिन वहां से मेरा जुड़ाव हुआ। वहां उनके साथ थोड़ा समय बिताया। उनके जैसे किसी खिलाड़ी को जानना और फिर गर्मियों के दौरान उन्हें खेलते हुए देखना, यह देखना कि सर्जरी के बाद वे कितने अच्छे हैं, इससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है।’

विज्ञापन

इस नंबर पर खेल सकते हैं कैमरून ग्रीन

वापसी के बाद कैमरून ग्रीन अब नंबर 3 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। दरअसल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की टीम देखें तो मार्नस लाबुशेन को अब बतौर सलामी बल्लेबाज खिलाया जा सकता है। ऐसे में ग्रीन की बल्लेबाजी पर टीम ज्यादा निर्भर रहेगी। चौथे तेज गेंदबाज की भूमिका में भी ग्रीन ही नजर आने वाले हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम के पास लगातार 2 बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की ट्रॉफी जीतने का मौका है। वहीं पैट कमिंस बतौर कप्तान एक और ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ