WPL Auction Highlights: गुजरात ने खरीदा सिमरन और डॉटिन को, MI ने लगाई जी कमलिनी पर 10 गुना बोली

WPL 2024 Live: गुजरात जायंट्स ने सिमरन शेख और डिएंड्रा डॉटिन को क्रमशः 1.9 और 1.7 करोड़ में खरीदा है। नीलामी के लिए कुल 120 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया था।

ind vs - 2024-12-15T163052.166

WPL 2024: महिला प्रीमियर लीग (WPL) का ऑक्शन खत्म हो गया है। जी कमलिनी चर्चा का विषय बनी हुए हैं। उन्हें मुंबई इंडियंस ने  ​​1.6 करोड़ में खरीदा है। गुजरात जायंट्स ने डिएंड्रा डॉटिन और सिमरन शेख को क्रमशः 1.7 करोड़ और 1.9 करोड़ में खरीदा है। वहीं, MI ने नादिन डी क्लार्क को 30 लाख और DC ने नंदिनी कश्यप को 10 लाख में खरीदा। कुल 120 खिलाड़ियों को नीलामी के लिए चुना गया है।

विज्ञापन

LIVE UPDATES

इन 19 खिलाड़ियों पर लगी बोली

डिएंड्रा डॉटिन (वेस्टइंडीज) - गुजरात जायंट्स - 1.70 करोड़ रुपये

नादिन डी क्लार्क (दक्षिण अफ्रीका) - मुंबई इंडियंस - 30 लाख रुपये

जी कमलिनी - मुंबई इंडियंस - 1.60 करोड़ रुपये

सिमरन शेख - गुजरात जायंट्स - 1.90 करोड़ रुपये

नंदिनी कश्यप - दिल्ली कैपिटल्स - 10 लाख रुपये

प्रेमा रावत - आरसीबी - 1.20 करोड़ रुपये

एन चरणानी - दिल्ली कैपिटल्स - 55 लाख रुपये

आरुषि गोयल - यूपी वॉरियर्स - 10 लाख रुपये

क्रांति गौड़ - यूपी वारियर्स - 10 लाख रुपये

संस्कृति गुप्ता - मुंबई इंडियंस - 10 लाख रुपये

जोशीता वीजे - आरसीबी - 10 लाख रुपये

सारा ब्राइस (स्कॉटलैंड) - दिल्ली कैपिटल्स - 10 लाख रुपये

अलाना किंग (ऑस्ट्रेलिया) - यूपी वॉरियर्स - 30 लाख रुपये

राघवी बिस्ट - आरसीबी - 10 लाख रुपये

जगरवी पवार - आरसीबी - 10 लाख रुपये

निकी प्रसाद - दिल्ली कैपिटल्स - 10 लाख रुपये

अक्षिता माहेश्वरी - मुंबई इंडियंस - 20 लाख रुपये

डेनियल गिब्सन (इंग्लैंड) - गुजरात जायंट्स - 30 लाख रुपये

प्रकाशिका नाइक - गुजरात जायंट्स - 10 लाख रुपये

डेनियल गिब्सन, प्रकाशिका नाइक गुजरात जायंट्स में शामिल

गुजरात जायंट्स ने इंग्लैंड की ऑलराउंडर डेनियल गिब्सन को 30 लाख रुपये में खरीदा। लेग स्पिनर प्रकाशिका नाइक को गुजरात जायंट्स ने 10 लाख रुपये में खरीदा।

मुंबई इंडियंस ने अक्षिता माहेश्वरी को खरीदा

मुंबई इंडियंस ने ऑलराउंडर अक्षिता माहेश्वरी को 20 लाख रुपये में खरीदा। अनुषा सुंदरेसन, विकेटकीपर इंद्राणी रॉय, सिमरन बहादुर और प्रीति बोस अनसोल्ड रहीं।

दिल्ली कैपिटल्स ने निकी प्रसाद को 10 लाख रुपये में खरीदा

अनकैप्ड बल्लेबाज प्रतीक रावल को कोई खरीदार नहीं मिला। ऑलराउंडर निकी प्रसाद को दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख रुपये में खरीदा।

आरसीबी ने राघवी बिष्ट को खरीदा

RCB ने राघवी बिष्ट को 10 लाख में खरीदा है। आरसीबी ने ऑफ स्पिनर जगरावी पवार को भी 10 लाख रुपये में खरीदा।

अलाना किंग बनी यूपी वारियर्स का हिस्सा

यूपी वॉरियर्स ने आस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर अलाना किंग को 30 लाख रुपये में खरीदा।

जानें किस टीम के पास बचे कितने स्लॉट और पैसे

यूपी वारियर्स: शेष राशि - 3.70 करोड़ रुपये, स्लॉट - 1

आरसीबी: शेष राशि - 1.95 करोड़ रुपये, स्लॉट - 2

दिल्ली कैपिटल्स: शेष राशि - 1.75 करोड़ रुपये, स्लॉट - 1

गुजरात जायंट्स: शेष राशि - 80 लाख रुपये, स्लॉट - 2

मुंबई इंडियंस: शेष राशि - 65 लाख रुपये, स्लॉट - 1

अभी तक खरीद गए खिलाड़ी

डिएंड्रा डॉटिन (वेस्टइंडीज) - गुजरात जायंट्स - 1.70 करोड़ रुपये

नादिन डी क्लार्क (दक्षिण अफ्रीका) - मुंबई इंडियंस - 30 लाख रुपये

जी कमलिनी - मुंबई इंडियंस - 1.60 करोड़ रुपये

सिमरन शेख - गुजरात जायंट्स - 1.90 करोड़ रुपये

नंदिनी कश्यप - दिल्ली कैपिटल्स - 10 लाख रुपये

प्रेमा रावत - आरसीबी - 1.20 करोड़ रुपये

एन चरणानी - दिल्ली कैपिटल्स - 55 लाख रुपये

आरुषि गोयल - यूपी वॉरियर्स - 10 लाख रुपये

क्रांति गौड़ - यूपी वारियर्स - 10 लाख रुपये

संस्कृति गुप्ता - मुंबई इंडियंस - 10 लाख रुपये

जोशीता वीजे - आरसीबी - 10 लाख रुपये

सारा ब्राइस (एससीओ) - दिल्ली कैपिटल्स - 10 लाख रुपये

सारा ब्राइस डीसी में शामिल हुईं

दिल्ली ने सारा ब्राइस को उनके बेस प्राइस 10 लाख में खरीदा।

आरसीबी ने जोशीथा को खरीदा

आरसीबी ने भारतीय ऑलराउंडर जोशीथा को उनके बेस प्राइज 10 लाख में खरीदा। उन पर किसी ने भी बोली नहीं लगाई थी।

जानें किसके पास बचे हैं कितने रुपए

दिल्ली के पास 1.85 करोड़ बचे हैं। इस बीच, गुजरात के पास 80 लाख और एमआई के पास 75 लाख बचे हैं। दूसरी ओर, आरसीबी के पास 2.05 करोड़ और यूपी वारियर्स के पास 3.9 करोड़ बचे हैं।

WPL Auction Live: इन खिलाड़ियों पर लगी बड़ी बोली

मुंबई इंडियंस ने कमलिनी और डी क्लार्क को क्रमशः 1.6 करोड़ और 30 लाख में खरीदा है। वहीं DC ने चरनी को 55 लाख, नंदिनी को 10 लाख और आरसीबी ने रावत (1.2 करोड़) को खरीदा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ