Vijay Mallya Tweet on RCB Win: महिला प्रीमियर लीग में बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स को धूल चटा दिया है। बैंगलोर ने 8 विकेट ये मैच जीतने के साथ-साथ डब्ल्यूपीएल ट्रॉफी भी अपने नाम कर ली है। इस जीत के बाद बैंगलोर की टीम को दुनियाभर से बधाइयां मिल रही है। इस कड़ी में आरसीबी के पुराने मालिक भगोड़े विजय माल्या ने भी आरसीबी की टीम को जीत की बधाई दी है। माल्या ने ट्वीट करते हुए ना सिर्फ आरसीबी की वुमेंस टीम को जीत के लिए बधाई दी, बल्कि उन्होंने मेंस टीम को लेकर भी बयान दे दिया है।
ये भी पढ़ें:- WPL 2024: RCB हुई मालामाल, हार के बाद भी दिल्ली कैपिटल्स पर हुई करोड़ों की बरसात
मेंस टीम को लेकर माल्या ने क्या कहा
बैंक से करोड़ों रुपये उधार लेकर भारत से भागने वाले भगोड़े विजय माल्या आरसीबी टीम के पुराने मालिक हैं। बाद वह भारत छोड़कर भाग गए। लेकिन अब जब बैंगलोर की टीम ने डब्ल्यूपीएल 2024 के फाइनल में जीत दर्ज की है, तो विजय माल्या ने ट्वीट कर टीम को बधाई दी है। आरसीबी की जीत के ठीक बाद भगोड़े ने ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि आरसीबी की वुमेंस टीम को डब्ल्यूपीएल फाइनल जीतने के लिए बहुत-बहुत बधाई। आरसीबी की महिला टीम के साथ अगर आरसीबी की मेंस टीम भी आईपीएल ट्रॉफी जीत जाती है, तो ये डबल धमाल होगा। इसके साथ ही भगोड़े ने आरसीबी को आईपीएल 2024 के लिए बेस्ट ऑफ लक भी कहा है।
ये भी पढ़ें:- WPL 2024: RCB की जीत में जमकर थिरके Virat Kohli, वीडियो आया सामने
आरसीबी ने पलटी बाजी
डब्ल्यूपीएल 2024 के फाइनल में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इस दौरान दिल्ली की ओर से ओपनिंग करने आईं शेफाली वर्मा और मेग लैनिंग ने तूफानी अंदाज में पारी की शुरुआत की। पावर प्ले में ही दिल्ली ने बिना विकेट गंवाए 50 प्लस का स्कोर बना दिया था। शैफाली ने 27 गेंदों में 44 रनों की पारी खेली, इसके अलावा लैनिंग ने 23 गेंदों में 23 रनों की पारी खेली। इससे ऐसा लग रहा था कि आरसीबी के लिए जीत की राह मुश्किल होने वाली है।
ये भी पढ़ें:- WPL जीतने के बाद RCB प्लेयर ‘सोफी डिवाइन’ ने लिए मेंस टीम के मजे, हंसते-हंसते कह गईं बड़ी बात
लेकिन जैसे ही 2.5 मिनट के ब्रेक के बाद खेल शुरू हुआ, बैंगलोर की ओर से 8वें ओवर में गेंदबाजी करने आईं सोफी मोलिनेक्स ने कमाल कर दिया। उन्होंने एक ही ओवर में 3 विकेट लेकर दिल्ली को बैकफुट पर धकेल दिया। इसके बाद दिल्ली की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखरती चली गई और सिर्फ 113 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
आरसीबी के बल्लेबाजों का कमाल
छोटा लक्ष्य देखकर ऐसा लग रहा था कि आरसीबी आसानी के साथ इस मैच को अपने नाम कर लेगी, लेकिन इस मैच का फैसला आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर हो सका है। जब तक बैंगलोर की कप्तान स्मृति मंधाना और विस्फोटक खिलाड़ी शोफी डिवाइन मैदान पर रहीं, तब तक तो गेम आरसीबी के पक्ष में जाता दिख रहा था, लेकिन आखिरी पल में दिल्ली के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की और मैच को रोमांचक बना दिया। अंत में रिचा घोष ने चौका लगाकर मैच आरसीबी की झोली में डाल दिया।
ये भी पढ़ें:- WPL 2024: हार के बाद आंसू नहीं रोक पाईं मेग लैनिंग, वीडियो देख फैंस भी हुए भावुक
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
46 mins agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
1 hr agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
1 hr agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
2 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
2 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
3 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
3 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
3 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
4 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines