WPL 2024: RCB की जीत में जमकर थिरके Virat Kohli, वीडियो आया सामने

WPL 2024 Virat Kohli: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर पहली बार खिताब को अपने नाम किया। महिला टीम की इस खुशी में विराट कोहली भी वीडियो कॉल के द्वारा टीम के साथ जुड़े। इस दौरान विराट ने पूरी टीम को जीत की बधाई दी।

WPL 2024 Virat Kohli dancing Video with RCB team

WPL 2024 Virat Kohli dancing Video with RCB team Image Credit: Social Media

विज्ञापन

WPL 2024 Virat Kohli: वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 के खिताब को आरसीबी ने अपने नाम कर लिया। अब हर तरफ आरसीबी की जीत के चर्चे हो रहे हैं और हो भी क्यों नहीं, इतने लंबे इंतजार के बाद आरसीबी फैंस को खिताब जीतने की खुशी जो मिली है। आईपीएल में आजतक आरसीबी चैंपियन नहीं बनी है विराट कोहली भी आरसीबी को ट्रॉफी नहीं जिता पाए लेकिन अब आरसीबी की महिला टीम ने ट्रॉफी के सूखे को खत्म किया है। जिसके बाद विराट कोहली भी आरसीबी की इस जीत में जमकर थिरके।

विराट कोहली ने महिला टीम के साथ किया डांस

दरअसल विराट कोहली वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 के फाइनल में आरसीबी की जीत के बाद महिला टीम के साथ वीडियो कॉल पर जुड़े थे। इस दौरान विराट कोहली टीम के साथ जमकर थिरके और स्मृति मंधाना सहित पूरी टीम को जीत के लिए बधाई दी।

विज्ञापन

अब विराट कोहली का महिला टीम के साथ डांस करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर अब फैंस भी काफी कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करके लिखा यह विराट कोहली के लिए चमकने और आरसीबी फैंस के लिए आईपीएल ट्रॉफी जीतने का समय है।

विज्ञापन

आरसीबी पहली बार बनी चैंपियन

बता दें, 17 साल के लंबे इतजार के बाद आरसीबी की फ्रेंचाइजी के पास ट्रॉफी आई है। आईपीएल में 16 साल से मेन्स की आरसीबी टीम खिताब नहीं जीत पाई है तो वही डब्ल्यूपीएल के पहले सीजन में महिला आरसीबी टीम भी खिताब नहीं जीत पाई थी। पिछले सीजन में आरसीबी का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था।

विज्ञापन

लेकिन इस बार आरसीबी से टूर्नामेंट में काफी शानदार प्रदर्शन किया। दिल्ली कैपिटल्स को आजतक डब्ल्यूपीएल के इतिहास में आरसीबी हरा नहीं पाई थी लेकिन इस बार आरसीबी ने ये भी करके दिखा दिया। अब फैंस को आईपीएल 2024 में मेन्स आरसीबी टीम से भी ट्रॉफी की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ