WPL जीतने के बाद RCB प्लेयर 'सोफी डिवाइन' ने लिए मेंस टीम के मजे, हंसते-हंसते कह गईं बड़ी बात

What Sophie Devine Said about RCB Men’s Team: बैंगलोर की डब्ल्यूपीएल 2024 के फाइनल में जीत के बाद आरसीबी खिलाड़ी सोफी डिवाइन ने आरसीबी की मेंस टीम को लेकर बड़ी बात कह दी है। इससे आरसीबी की मेंस टीम के फैंस को बुरा लग सकता है।

WPL 2024 RCB Player Sophie Devine Said Happy to win before men team

डब्ल्यूपीएल 2024।

What Sophie Devine Said about RCB Men’s Team: आरसीबी ने डब्ल्यूपीएल 2024 के फाइनल में दिल्ली को 8 विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर लिया है। यह आरसीबी के लिए पहली ट्रॉफी है। आईपीएल में तो बैंगलोर की टीम साल 2008 से ही खेल रही है, लेकिन आज तक अपने फैंस को जीत का स्वाद नहीं दे सकी थी। लेकिन वुमेंस टीम ने डब्ल्यूपीएल के दूसरे ही सीजन में झंडा गाड़ दिया है। इस जीत से एक ओर जहां आरसीबी के करोड़ों फैंस खुश हैं, तो दूसरी ओर आरसीबी की मेंस टीम का और अधिक मजाक बनाया जा रहा है। अब तो आरसीबी की ही खिलाड़ी सोफी डिवाइन ने मेंस टीम के मजे ले लिए हैं। उन्होंने जीत के बाद मजाक-मजाक में ही बड़ी बात कह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोफी डिवाइन ने मेंस टीम को लेकर क्या कहा

महिला प्रीमियर में जीत के बाद आरसीबी प्लेयर जश्न के माहौल में डूबे थे। दिल्ली का अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था। स्टेडियम में उपस्थित हजारों फैंस जोर-जोर से नारेबाजी कर रहे थे। इस दौरान जब सोफी डिवाइन से इस जीत को शब्दों में बयां करने को कहा गया, तो उन्होंने जो कहा इससे आरसीबी की मेंस टीम के फैन को बुरा लग सकता है। सोफी ने कहा इस जीत से मुझे एक बात की अधिक खुशी है कि हमने आरसीबी की मेंस टीम से पहले ही ट्रॉफी जीत ली है। इससे साफ है कि आरसीबी प्लेयर ने जीत के बाद मेंस टीम के मजे ले लिए हैं। यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। फैंस इस पर भर-भर के कमेंट कर रहे हैं।

https://twitter.com/SinghKinngSP/status/1769559248621687074

विज्ञापन

आरसीबी से हटा हार का कलंक

आरसीबी की वुमेंस टीम ने फैंस के 16 वर्षों का इंतजार खत्म कर दिया है। इतने वर्षों तक इंतजार करने के बाद कुछ फैंस ने तो आस भी छोड़ दी थी कि वह आरसीबी को ट्रॉफी जीतते देख पाएंगे, लेकिन स्मृति मंधाना की सेना ने इसे सच कर दिखाया है। अब फैंस की चाहत है कि आईपीएल 2024 में भी आरसीबी की टीम ही ट्रॉफी जीते। आरसीबी की वुमेंस टीम ने तो बैंगलोर पर से हार का कलंक हटा दिया है, लेकिन मेंस टीम पर अभी तक यह कलंक लगा हुआ है।

विज्ञापन

https://twitter.com/NZcricketfans/status/1769554475289829551

विज्ञापन

फैंस मांगे आईपीएल ट्रॉफी

बता दें कि डब्ल्यूपीएल के बाद भी फैंस का रोमांच खत्म नहीं होने वाला है। अब 22 मार्च से आईपीएल 2024 का आगाज होने वाला है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला 8 बजे से शुरू होने वाला है। फैंस विराट कोहली से डिमांड कर रहे हैं कि इस बार डब्ल्यूपीएल ट्रॉफी के साथ-साथ आईपीएल ट्रॉफी भी जीतना है। आरसीबी फैंस के मन में आईपीएल जीतने की उम्मीद भी काफी बढ़ गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ