Indian Cricketer Hoysala K Dies Bengaluru Karnataka Team After Match Heart Attack

भारतीय क्रिकेटर का मैच के बाद हुआ निधन, पूर्व खिलाड़ी ने दोस्त को खोने के बाद जताया शोक

Indian Cricketer Dies After Match: कर्नाटक के एक खिलाड़ी बेंगलुरु में टूर्नामेंट के दौरान एक मैच के बाद दम तोड़ दिया। इस खिलाड़ी के निधन पर प्रदेश के मंत्री और पूर्व क्रिकेटर ने शोक जताया।

Indian Cricketer Dies After Match: भारतीय क्रिकेट वर्ल्ड में पिछले कुछ दिनों से मैच के दौरान या मैच के बाद कई खिलाड़ियों की मौत की घटना सामने आई है। हाल ही में कुछ दिन पहले जम्मू-कश्मीर के एक क्रिकेटर सुहैब यासीन का निधन हो गया था। अब कर्नाटक के एक क्रिकेटर का टूर्नामेंट के दौरान निधन हो गया है। उस खिलाड़ी का नाम है होएसाला के (Hoysala K)। जानकारी के मुताबिक कर्नाटक के इस क्रिकेटर का निधन तमिलनाडु के खिलाफ मैच के बाद हुआ है। वह बेंगलुरु में आयोजित हो रहे एजिस साउथ जोन टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे थे।

विज्ञापन

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री ने जताया शोक

35 वर्षीय क्रिकेटर होएसाला के निधन पर कर्नाटक के हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर मिनिस्टर दिनेश गुंडु राव ने भी एक्स पर पोस्ट करते हुए दुख जताया। उन्होंने लिखा,’कर्नाटक के एमर्जिंग क्रिकेटर के निधन के बारे में सुनकर बुरा लगा। तेज गेंदबाज होएसाला के का एजिस साउथ जोन टूर्नामेंट के दौरान निधन हुआ। उनके दोस्तों और परिवार के लिए मैं संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। यह मामला कार्डियक अरेस्ट का है।’ तमिलनाडु के खिलाफ इस मैच में भी उन्होंने 1 विकेट लिया था और 13 रन बनाए थे।

विज्ञापन

दोस्त अभिमन्यू मिथुन भी हुए दुखी

भारत के एक और पूर्व क्रिकेटर अभिमन्यू मिथुन ने उनके निधन पर दुख भरा संदेश पोस्ट किया। उन्होंने अपने दोस्त को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा,’मैंने यह कभी नहीं सोचा था कि मैं ऐसा कुछ लिख रहा हूंगा। आज हमने एक शानदार इंसान को खो दिया है। वह एक टैलेंटेड क्रिकेटर, अच्छा केयर करने वाला दोस्त और एक अच्छा बेटा था। बहुत जल्दी चले गए और कभी नहीं भूल पाउंगा। Rest in peace Hoysi!’

विज्ञापन

विज्ञापन

कैसे हुआ क्रिकेटर का निधन?

इस क्रिकेटर की बात करें तो वह बेंगलुरु में तमिलनाडु के खिलाफ मैच के बाद टीम के साथ मीटिंग कर रहे थे। इसके बाद वह डिनर करने जा ही रहे थे कि उनके सीने में दर्द उठा और वह अचेत हो गए। इसके बाद उन्हें एम्बुलेन्स से बेंगलुरु के Bowring हॉस्पिटल ले जाया गया। मगर तब तक देर हो चुकी थी और डॉक्टर्स ने उन्हें यहां मृत घोषित कर दिया। यह मामला गुरुवार 22 फरवरी का बताया जा रहा है और इसकी जानकारी शुक्रवार 23 फरवरी की शाम को सामने आई।

यह भी देखें- Ind Vs Eng: Ranchi Test में पहले दिन के हीरो Akash Deep Singh ने बताया जीत का प्लान, PC में हुआ ऐलान

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ