WPL 2024 ellyse perry create history Mumbai Indians vs Royal Challengers Bangalore
---विज्ञापन---
WPL 2024 Ellyse Perry: वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 में 12 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने 7 विकेट से जीतकर प्लेऑफ के लिए भी क्वालीफाई कर लिया। इस मैच में आरसीबी की स्टार ऑलराउंडर एलिसे पेरी का तूफान देखने को मिला। मुंबई इंडियंस की टीम पर एलिसे पेरी अकेली भारी पड़ीं। पेरी ने पहले गेंदबाजी और फिर बल्लेबाजी में कमाल का प्रदर्शन किया। जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर एलिसे पेरी छाईं हुईं हैं। फैंस पेरी को लेकर लगातार पोस्ट शेयर कर रहे हैं। फैंस ने अब पेरी को 'द क्वीन ऑफ क्रिकेट' भी बना दिया है।
15 रन देकर झटके 6 विकेट
इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम 19 ओवर में 113 रनों पर ढेर हो गई थी। मुंबई की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए सजीवन सजना ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए थे। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की तरफ से एलिसे पेरी मुंबई की बल्लेबाजों पर भारी पड़ी। एलिसे पेरी ने 4 ओवर में महज 15 रन देकर 6 विकेट हासिल किए।
इसके साथ वुमेंस प्रीमियर लीग में पेरी ने इतिहास रच दिया है। अब एलिसे वुमेंस प्रीमियर लीग में 6 विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज बन गईं हैं। पेरी से पहले कोई भी गेंदबाजी वुमेंस प्रीमियर लीग में 6 विकेट नहीं ले पाईं है।