IPL 2024

IPL 2024: अचानक बैंगलोर पहुंचा MI का पूर्व स्टार! क्रिकेट फैंस के बीच हलचल

IPL 2024: हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस की टीम एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। मुंबई का पूर्व दिग्गज खिलाड़ी आईपीएल 2024 से पहले बेंगलुरु पहुंच गया है। इससे खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है। इस बीच खबर फैल रही है कि दिग्गज आरसीबी ज्वाइन कर सकता है दिग्गज।

IPL 2024: आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम खूब सुर्खियों में है। मुंबई इंडियंस की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। पहले तो भारत बनाम इंग्लैंड के बीच धर्मशाला टेस्ट मैच के दौरान कप्तान रोहित शर्मा चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए थे। अब वह मुंबई के लिए वापसी करेंगे या फिर नहीं, यह भी बड़ा सवाल है। इसके बाद भारत के मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव को लेकर अपडेट आई की वह भी आईपीएल 2024 के शुरुआती 2 मुकाबले मिस कर सकते हैं। अब मुंबई का एक और खिलाड़ी आईपीएल शुरू होने से पहले बैंगलोर पहुंच गया है। फैंस द्वारा इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं।

विज्ञापन

https://twitter.com/Singh_Nisha45/status/1764658166816772217

विज्ञापन

अचानक बैंगलोर पहुंचा पूर्व दिग्गज

आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से होने वाला है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला आरसीबी और सीएसके के बीच खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस की टीम अपना पहला मुकाबला 24 मार्च को गुजरात के खिलाफ खेलने वाली है। ऐसे में एक ओर जहां मुंबई इंडियंस के फैंस आईपीएल को लेकर काफी उत्साहित हो रहे हैं, दूसरी ओर मुंबई के कई खिलाड़ी एक के बाद एक करके हार्दिक पांड्या को झटका देते जा रहे हैं। मुंबई इंडियंस का दिग्गज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने पहले ही ऐलान कर दिया है कि वह फिलहाल आईपीएल नहीं खेलने वाले हैं। खिलाड़ी को कोहनी में चोट लगी थी, जिसका उन्होंने सर्जरी करवाया है। इसी कारण से खबर आई थी कि वह फिलहाल आईपीएल नहीं खेलते दिखेंगे। लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से कुछ दिन पहले आर्चर का बैंगलोर पहुंचना कई सवाल खड़े कर रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस को लग रहे कई झटके

जोफ्रा आर्चर के बेंगलुरु पहुंचने के बाद सोशल मीडिया फैंस के बीच हवा फैल रही है कि खिलाड़ी आईपीएल 2024 में वापसी कर सकते हैं। इसके अलावा फैंस का यह भी कहना है कि खिलाड़ी अब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में शामिल हो सकते हैं। इस खबर में कितनी सच्चाई है, यह तो अभी तक साफ नहीं हो सका है, लेकिन आर्चर ने बैंगलोर पहुंच कर कई सवालों को जन्म जरूर दे दिया है। मुंबई के तमाम दिग्गज खिलाड़ी एक के बाद एक करके किसी न किसी कारण से खेलने के लिए तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ