WPL 2024, Delhi Capitals vs UP Warriorz Playing 11: वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 का 15वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में यूपी वॉरियर्स ने टॉस जीतने के बाद पहले बैटिंग करने का फैसला किया था। एक तरफ दिल्ली कमाल की फॉर्म में चल रही है। वहीं दूसरी तरफ यूपी वॉरियर्स की हालत इस समय काफी खराब दिखाई दे रही है। पॉइंट्स टेबल में दिल्ली टॉप स्थान पर काबिज है। वहीं यूपी वॉरियर्स इस समय चौथे स्थान पर हैं। बता दें कि दिल्ली ने अपने आखिरी चार मैचों में बेहतरीन जीत दर्ज की थी। जबकि यूपी वॉरियर्स ने पिछले दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा था।
दिल्ली की शानदार फॉर्म में
दिल्ली की बल्लेबाजी और गेंदबाजी कमाल की फॉर्म में चल रही है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ सीजन का पहला रोमांचक मैच गंवाने के बाद दिल्ली ने अभी तक कोई मैच नहीं गंवाया है। दिल्ली ने आखिरी मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 29 रन से हराया था। डीसी की बल्लेबाजी में कप्तान मेग लैनिंग टॉप ऑर्डर में रन बना रही है। उन्होंने मुंबई के खिलाफ सिर्फ 38 गेंदों पर 53 रन बनाए थे। जबकि शैफाली वर्मा ने भी कप्तान का साथ देते हुए 12 गेंदों पर 28 रन जड़ दिए थे।
मिडिल ऑर्डर में जेमिमा रोड्रिग्स की कमाल की बल्लेबाजी कर रही है। जेमिमा रोड्रिग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ इसी मैदान पर 33 गेंदों पर 69 रन जड़ दिए थे। वहीं दिल्ली की गेंदबाजी में जेस जोनासेन हर मैच में विकेट निकाल रही हैं। वहीं मैरिजेन कप्प और राधा यादव उनका बखूबी साथ दे रही है। हालांकि देखना यह होगा कि आज के खेल में दिल्ली कैपिटल्स जीत की लय बरकरार रखने में कायम रहती है या फिर चार जीत के बाद उन्हें पहली हार मिलेगी।
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: भारत के टॉप 5 बल्लेबाजों ने बनाया खास रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ चौथी बार हुआ ऐसा
यूपी वॉरियर्स को जीत का आस
पिछले दो मैच गंवाने के बाद एलिसा हीली की कप्तानी वाली यूपी वॉरियर्स को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत की उम्मीद होगी। सीजन के चौथे मैच में यूपी वॉरियर्स को 9 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि वह मैच बेंगलुरु स्थित एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था। जबकि इस बार यूपी वॉरियर्स की टक्कर दिल्ली के होम ग्राउंड पर होने वाली है।
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: सरफराज से अंग्रेजों ने की लड़ाई; पर नहीं थमा खान का बल्ला, कोहली से भी निकले आगे
बता दें कि इस सीजन यूपी वॉरियर्स की बल्लेबाजी सबसे बड़ा सिर दर्द बनी हुई है। इस सीजन यूपी वॉरियर्स दो बार 120 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। यूपी वॉरियर्स के फैंस को आज के मैच में कप्तान एलिसा हीली और किरण नवगिरे से बड़ी पारी की उम्मीद। जबकि मिडिल ऑर्डर में ताहलिया मैकग्राथ, दिप्ती शर्मा, ग्रेस हैरिस, श्वेता सहरावत से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। वहीं गेंदबाजी में सोफी एक्लेस्टोन और राजेश्वरी गायकवाड़ से जल्दी विकेट दिलाने की उम्मीद होगी।
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11
मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमा रोड्रिग्स, एनाबेल सदरलैंड, जेस जोनासेन, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), शिखा पांडे, तितास साधु
यूपी वॉरियर्स की प्लेइंग 11
एलिसा हीली (कप्तान/विकेटकीपर), किरण नवगिरे, ताहलिया मैकग्राथ, ग्रेस हैरिस, श्वेता सहरावत, दीप्ति शर्मा, पूनम खेमनार, सोफी एक्लेस्टोन, उमा छेत्री, गौहर सुल्ताना, साइमा ठाकोर
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
6 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
7 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
8 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
8 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
8 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
9 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
9 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
9 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
10 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines