WPL 2024, Delhi Capitals vs Royal Challengers Bangalore: वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। सीजन का 17वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतने के बाद पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। दिल्ली ने पॉइट्स टेबल पर टॉप स्थान पर काबिज है। जबकि स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर इस समय तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। मंधाना की नजर आज के मैच में शानदार जीत दर्ज करने के बाद दूसरे स्थान पर जाने की होगी। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की चाहेगी कि वह अपनी जीत की लय को बरकरार रखते हुए, होम ग्राउंड पर आरसीबी को शिकस्त दे
दिल्ली और बैंगलोर हेड टू हेड
दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच अभी तक तीन बार भिड़ंत देखने को मिली है। चौंकाने वाली बात यह है कि अभी तक बैंगलोर की टीम दिल्ली को हराने में विफल रही है। यानी तीन के तीन मैच दिल्ली के पक्ष में गए हैं। जबकि बैंगलोर को दिल्ली के खिलाफ अभी तक अपनी पहली जीत का इंतजार है। पिछले सीजन यह टीम दो बार आमने-सामने आई थी, जिसमें दोनों में दिल्ली ने बाजी मारी थी। जबकि डब्ल्यूपीएल 2024 में अभी तक एक बार दिल्ली कैपिटल्स और बैंगलोर के बीच भिड़ंत देखने को मिली है। जिसमें भी दिल्ली ने जीत दर्ज की है। इस सीजन दिल्ली ने बैंगलोर को उसी के घर में शिकस्त दी थी। जिसका बदला कप्तान स्मृति मंधाना दिल्ली को उसी के घर में हराकर लेना चाहेगी।
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: ग्रीम स्वान ने उड़ाया इंग्लैंड के ‘बैजबॉल क्रिकेट’ का मजाक, जमकर सुनाई खरी-खोटी
दिल्ली ने आखिरी मैच गवाया था
इससे पहले दिल्ली ने अपना पिछला मैच यूपी वॉरियर्स के खिलाफ खेला था। यूपी वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 138 रन बनाए थे। जिसका पीछा करते हुए दिल्ली की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई थी। दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग 46 गेंदों पर 60 रन की कप्तानी पारी खेली थी, लेकिन उनके अलावा बाकी के बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए थे। जिसके चलते यूपी वॉरियर्स ने रोमांचक मैच में दिल्ली को 1 रन से हरा दिया था।
यूपी के खिलाफ दिप्ति शर्मा ने 4 ओवर में 19 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे। इसमें खास बात यह थी कि आखिरी ओवर में दिल्ली को सिर्फ 10 रन की जरूरत थी, जिसमें पहली गेंद पर सिक्स और दूसरी गेंद पर दो रन आने के बाद उनके बैक टू बैक 3 विकेट गिर गए थे। दिल्ली 19.5 ओवर में 137 रन पर ढेर हो गई थी। हालांकि कप्तान मेग लैनिंग को उनको बल्लेबाजों से उम्मीद होगी कि इस बार उनकी बल्लेबाजी पिछली बार की तरह नहीं खेलेगी।
ये भी पढ़ें- बांग्लादेश के खिलाड़ी की बढ़ी मुश्किलें, सट्टेबाजी ऐप में आया बहन का नाम
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का भी यही हाल
दिल्ली कैपिटल्स की तरह की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का भी अपने आखिरी मैच में कुछ यही हाल देखने को मिला था। गुजरात जायंट्स ने बैंगलोर के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए थे। जिसका पीछा करते हुए बैंगलोर की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई थी। कप्तान स्मृति मंधाना के आउट होने के बाद बैंगलोर की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई थी, लेकिन मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज जॉर्जिया वेयरहैम ने 22 गेंदों पर 48 रन की आतिशी पारी खेल, उनकी टीम को 180 रन के सम्मान जनक स्कोर तक पहुंचाया था। हालांकि बैंगलोर ने अपना वह मुकाबला 19 रन से गंवा दिया था। 17वें मुकाबले में स्मृति मंधाना को उनके बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
46 mins ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
56 mins agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
56 mins agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
1 hr agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
1 hr agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
1 hr agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
2 hrs agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
2 hrs agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines