IND vs ENG: ग्रीम स्वान ने उड़ाया इंग्लैंड के 'बैजबॉल क्रिकेट' का मजाक, जमकर सुनाई खरी-खोटी

India vs England: भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 4-1 से हार मिलने के बाद अब इंग्लैंड के ‘बैजबॉल क्रिकेट’ क्रिकेट का काफी मजाक भी उड़ रहा है। खुद इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ने अपनी टीम के प्रदर्शन पर सवाल खड़े किए हैं।

India vs England Graeme Swann reaction on Bazball cricket after dharamshala test

India vs England Graeme Swann reaction on Bazball cricket after dharamshala test Image Credit: Social Media

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच अब टेस्ट सीरीज खत्म हो चुकी है। इस सीरीज को टीम इंडिया ने 4-1 से अपने नाम किया है। इस सीरीज से पहले इंग्लैंड के ‘बैजबॉल क्रिकेट’ की काफी चर्चाएं हो रही थी। लेकिन पूरी सीरीज में कहीं भी इंग्लैंड का बैजबॉल क्रिकेट देखने को नहीं मिला। जिसके बाद अब इंग्लैंड टीम के ही पूर्व क्रिकेटर ने अपनी ही टीम के ‘बैजबॉल क्रिकेट’ पर सवाल उठा दिए हैं। दरअसल सीरीज में इंग्लैंड की टीम महज एक ही मैच जीत पाई थी।

विज्ञापन

हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 28 रनों से हराया था, जिसके बाद इंग्लैंड के बैजबॉल क्रिकेट की थोड़ी बहुत तारीफ भी हुई थी लेकिन टीम इंडिया ने पहला मैच हारने के बाद सीरीज में शानदार वापसी की और अगले 4 मैच जीतकर सीरीज पर न सिर्फ कब्जा किया बल्कि इंग्लैंड के बैजबॉल क्रिकेट की धज्जियां भी उड़ाई।

विज्ञापन

‘बैजबॉल क्रिकेट’ पर क्या बोलें ग्रीम स्वान?

धर्मशाला टेस्ट मैच के बाद ग्रीम स्वान ने पीटीआई से बातचीत करते हुए कहा कि, मुझे इस टेस्ट सीरीज में कहीं भी बैजबॉल क्रिकेट देखने को नहीं मिला है। एक पारी में ओली पोप ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 190 रनों की पारी खेली थी और मेरे हिसाब से यहीं बैजबॉल क्रिकेट की परिभाषा थी। इंग्लैंड ने इस सीरीज में बहादुरी से क्रिकेट नहीं खेला और वे सीरीज में पिछड़ गए थे। इंग्लैंड की तरफ से कहीं भी बैजबॉल क्रिकेट देखने को नहीं मिला और वो ऐसा करते तो सीरीज में बात कुछ और ही होती।

विज्ञापन

धर्मशाला टेस्ट में हुई थी भारत की शानदार जीत

धर्मशाला में खेले गए पांचवें टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को एक पारी और 64 रनों से हराया था। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी की थी। जहां धर्मशाला टेस्ट की पहली पारी में रोहित शर्मा ने 103 और शुभमन गिल ने 113 रनों की पारी खेली थी। इस मैच में इंग्लैंड ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 218 रन बनाए थे।

जिसके जवाब में टीम इंडिया ने पहली पारी में 477 रन बनाए थे। जिसके बाद दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम 195 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। धर्मशाला टेस्ट में टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आर अश्विन ने दोनों पारियों में मिलाकर सबसे ज्यादा 9 विकेट हासिल किए थे। अश्विन ने पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 5 विकेट हासिल किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ