44 की उम्र में भी इतना तूफानी खेले क्रिस गेल, तगड़ा टार्गेट भी छोटा पड़ा गेंदबाज हुए फेल

Chris Gayle: क्रिस गेल ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, लेकिन उनके बल्ले की धार अभी तक कम नहीं हुई है। उन्होंने 40 गेंदों में 70 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी की वजह से उनकी टीम ने साउथ अफ्रीका चैंपियंस को हरा दिया।

l - 2024-07-08T202801.146

Chris Gayle: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स में फैंस को एक बार फिर से अपने पुराने स्टार्स को मैदान पर देखने का मौका मिल रहा है। वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स में वेस्टइंडीज चैंपियंस का सामना साउथ अफ्रीका चैंपियंस से हुआ था। इस मैच में एक बार फिर से गेल का तूफान देखने को मिला। 40 गेंदों में उनके द्वारा खेली गई पारी की वजह से साउथ अफ्रीका की तरफ से दिया गया टारगेट भी छोटा पड़ गया।

साउथ अफ्रीका ने खड़ा किया था मजबूत स्कोर

पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 174 रन बनाए थे। साउथ अफ्रीका के लिए एश्वेल प्रिंस ने नाबाद 46 और डेन विलास ने 44 रन की पारी खेली। वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा विकेट जेसन मोहम्मद ने लिए। उन्होंने दो विकेट हासिल किए।

गेल ने मचाया धमाल

175 रन के स्कोर का पीछा करते हुए वेस्टइंडी चैंपियंस के लिए पारी की शुरुआत क्रिस गेल और ड्वेन स्मिथ ने की। दोनों ने 8।3 ओवर में 65 रन जोड़ दिए थे। इस दौरान स्मिथ आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद भी गेल पर कुछ खास असर नहीं पड़ा और वो तेजी से रन बनाते रहे। उनकी इस पारी की वजह से वेस्टइंडीज ने 5 गेंद शेष रहते ही मैच जीत लिया।

अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 40 गेंदों का सामना किया और 70 रन बनाए। उन्होंने 175 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 6 छक्के और 4 चौके लगाए। गेल की इस पारी की वजह से वेस्टइंडीज चैंपियंस ने आसानी से इस मैच को जीत लिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ