WPL 2026: ऑक्शन के बाद बदल गया सभी टीमों का स्क्वाड, यहां देखें पूरी डिटेल्स
WPL 2026: दिल्ली में आगामी महिला प्रीमियर लीग के लिए मेगा ऑक्शन का आयोजन हुआ था, जहां पर खिलाड़ियों पर जमकर बोली लगी. कई खिलाड़ी मालामाल हुए तो कई खिलाड़ियों को खाली हाथ रहना पड़ा. ऑक्शन के बाद सभी टीमों का स्क्वाड बदल गया है. यहां आप सभी 5 टीमों का स्क्वाड देख सकते हैं.
WPL 2026 All 5 Team Squad: 27 नवंबर को महिला प्रीमियर लीग 2026 ऑक्शन का आयोजन हुआ, जिसमें सभी 5 टीमों ने खिलाड़ियों पर बोली लगाई. आगामी वुमेंस प्रीमियर लीग के लिए सभी टीमों ने अपना दल बना लिया है. ऑक्शन में कई स्टार खिलाड़ियों को उम्मीद से ज्यादा पैसे मिले, जबकि कई खिलाड़ी नजरअंदाज भी हुए. ऑक्शन के बाद सभी 5 टीमों का स्क्वाड आप यहां देख सकते हैं.
विज्ञापन
दीप्ति शर्मा पर लगी सबसे बड़ी बोली
दीप्ति शर्मा को महिला प्रीमियर लीग 2026 ऑक्शन में सबसे ज्यादा पैसों में खरीदा गया. उन्हें 3.2 करोड़ रुपये में यूपी वॉरियर्स ने आरटीम कार्ड का उपयोग कर अपनी टीम का हिस्सा बना लिया.