Asia Cup Rising Stars: नहीं होगा भारत-पाकिस्तान फाइनल, PAK टीम को हराकर बांग्लादेश ने किया बड़ा उलटफेर

PAK AW vs BAN AW: बांग्लादेश ने महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स के दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 54 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली है. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने 111 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन पाकिस्तान की टीम सिर्फ 56 रनों पर ही सिमट गई.

PAK vs BAN, Women's Asia Cup Rising Stars 2026

PAK vs BAN, Women's Asia Cup Rising Stars 2026

Women’s Asia Cup Rising Stars 2026: बैंकॉक में जारी ACC महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स में बांग्लादेश की ए टीम ने बड़ा उलटफेर कर दिया है. बांग्लादेश ए ने दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ए को 54 रनों से करारी मात देकर फाइनल में जगह बना ली है. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने 111 रनों का टारगेट दिया था, जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम सिर्फ 56 रनों पर ही ढेर हो गई.

विज्ञापन

इस मुकाबले से पहले फैंस को उम्मीद थी कि भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा, लेकिन अब खिताबी भिड़ंत में भारत और बांग्लादेश की टीमें आमने-सामने होंगी.

विज्ञापन

बांग्लादेश ने बनाए थे 110 रन

इस मुकाबले में पाकिस्तान ए टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. वहीं, पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश ए की टीम ने अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन बाद में उनकी पारी लड़खड़ा गई. हालांकि, चौथे नंबर पर बैटिंग करने उतरीं बांग्लादेश की कप्तान फहिमा खातून अंत तक टिकी रहीं और टीम के लिए सबसे ज्यादा 32 गेंदों पर नाबाद 40 रनों की पारी खेली.

उनके अलावा, कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका और टीम के 6 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सकीं. इस तरह बांग्लादेश की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 110 रन बनाए. वहीं, पाकिस्तान की ओर से कप्तान हाफसा खालिद ने 2 विकेट लिए, जबकि अन्य गेंदबाजों को 1-1 सफलता मिली.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- T20 वर्ल्ड कप के बीच बांग्लादेश ने किया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, 2 दिग्गज खिलाड़ियों का हुआ डिमोशन, जानें कितनी मिलेगी सैलरी?

पाकिस्तान की टीम सिर्फ 56 रन पर हुई ढेर

111 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान ए टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही. पाकिस्तान ने सिर्फ 9 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए थे और 30 रन पर आधी टीम पवेलियन लौट गई. पाकिस्तान के किसी भी बल्लेबाज ने 15 रन भी बनाया, जबकि 8 खिलाड़ी तो दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सकीं. पाकिस्तान की पूरी टीम 16.4 ओवर में सिर्फ 56 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और 54 रनों से मैच हार गई.

बांग्लादेश की ओर से संजीदा अख्तर मेघला ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए. संजीदा ने 3.4 ओवर में सिर्फ 6 रन देकर तीन विकेट लिए. उनके अलावा, फहिमा खातून ने 2 विकेट, जबकि फरिहा त्रिस्ना, फातिमा जहां सोनिया और फरजाना ईस्मीन ने 1-1 विकेट लिया. इस जीत के साथ ही बांग्लादेश की टीम ने फाइनल में जगह बना ली है. अब बांग्लादेश की टीम 22 फरवरी को फाइनल में भारत से भिड़ेगी. भारतीय ए टीम ने पहले सेमीफाइनल में श्रीलंका को 5 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- T20 WC 2026: क्रिस गेल को पीछे छोड़ सकते हैं बाबर आजम, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाने होंगे महज इतने रन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ