Women’s Asia Cup 2024 Sri Lanka Squad: जहां एक ओर भारतीय टीम श्रीलंका का दौरा करने के लिए तैयार है तो वहीं दूसरी ओर श्रीलंका की महिला टीम एशिया कप खेलने के लिए अपनी तैयारियों को फाइनल कर चुकी है। बुधवार को श्रीलंका ने एशिया कप के लिए टीम का ऐलान किया। श्रीलंका ने 15 खिलाड़ियों की टीम की घोषणा की है।
18 साल की खिलाड़ी को मिली जगह
टीम की कमान चमारी अटापट्टू को दी गई है। इस टीम में श्रीलंका ने महज 18 साल की सलामी बल्लेबाज विश्मी गुणारत्ने को जगह दी है। विश्मी ने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया था। दूसरी ओर मध्यक्रम की बल्लेबाज कविशा दिलहारी ने भी इस दौरे पर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए महफिल लूटी। हर्षिता समरविक्रमा ने भी श्रीलंका की एशिया कप टीम में जगह बनाई है। हर्षिता ने तीसरे और अंतिम टी20 मैच में अर्धशतक जड़ा था। उनकी शानदार फिफ्टी की वजह से श्रीलंका ने साउथ अफ्रीका पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। श्रीलंका इस टूर्नामेंट को जीतने की दावेदार है। श्रीलंका ने पिछले एक साल में में इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका दोनों को हराया है।
श्रीलंका की एशिया कप टीम:
चमारी अटापट्टू (कप्तान), हासिनी परेरा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, विशमी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, अनुष्का संजीवनी, इनोशी प्रियदर्शनी, काव्या कविंदी, सुगंधिका कुमारी, उदेशिका प्रबोधनी, अचिनी कुलसुरिया, शशिनी गिम्हानी, अमा कंचना, सचिनी निसानसाला।
ये भी पढ़ें: IND vs SL: 3 खिलाड़ियों को आराम, 2 की वापसी संभव, गौतम गंभीर की सिलेक्टर्स के साथ कैसी रही मीटिंग?
आठ टीमें लेंगी हिस्सा
आपको बता दें कि इस बार महिला एशिया कप में आठ टीमें हिस्सा लेंगी। भारत, यूएई, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश के अलावा इस बार थाईलैंड, नेपाल और मलेशिया की टीम भी हिस्सा ले रही है। ऐसे में इस टूर्नामेंट का रोमांच बढ़ जाएगा। ग्रुप-ए में भारत के साथ ही नेपाल, पाकिस्तान और यूएई को रखा गया है तो वहीं ग्रुप-बी में बांग्लादेश, मलेशिया, श्रीलंका और थाईलैंड की टीम शामिल है। हर टीम अपने ग्रुप में दूसरी टीम से मुकाबले खेलेगी। इस तरह टीमों को कुल 3 मैच खेलने का मौका मिलेगा। जिसमें जीत हासिल कर वे सेमीफाइनल का सफर तय करेंगी।
ये भी पढ़ें: Video: यूनुस खान का फेवरेट प्लेयर है भारत का ये बल्लेबाज, कप्तान बनने का दावेदार
भारत-पाकिस्तान के बीच 19 जुलाई को मुकाबला
एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 19 जुलाई शुक्रवार को होगा। ये मैच दांबुला में खेला जाएगा। इससे पहले नेपाल और यूएई के बीच मुकाबले से टूर्नामेंट की शुरुआत इसी दिन होगी। एशिया कप का फाइनल 28 जुलाई को खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें: बॉलिंग कोच की रेस में सबसे आगे ये दिग्गज, इंटरनेशनल क्रिकेट में चटकाए हैं 610 विकेट
ये भी पढ़ें: ENG vs WI: वेस्ट इंडीज ने किया प्लेइंग XI का ऐलान, इंग्लैंड की टीम में एंडरसन की जगह धाकड़ गेंदबाज की एंट्री
संबंधित खबरें
इंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
48 mins agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
1 hr agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
1 hr agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
2 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
3 hrs agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
3 hrs agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
4 hrs agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
4 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines