---विज्ञापन---

Women’s Asia Cup 2024: श्रीलंका ने किया टीम का ऐलान, इस खिलाड़ी को सौंपी कमान

Women's Asia Cup 2024 Sri Lanka Squad: श्रीलंका ने महिला एशिया कप के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। चमारी अटापट्टू को कप्तानी सौंपी गई है। श्रीलंका के स्क्वाड में 15 खिलाड़ी शामिल हैं।

Women’s Asia Cup 2024 Sri Lanka Squad: जहां एक ओर भारतीय टीम श्रीलंका का दौरा करने के लिए तैयार है तो वहीं दूसरी ओर श्रीलंका की महिला टीम एशिया कप खेलने के लिए अपनी तैयारियों को फाइनल कर चुकी है। बुधवार को श्रीलंका ने एशिया कप के लिए टीम का ऐलान किया। श्रीलंका ने 15 खिलाड़ियों की टीम की घोषणा की है।

18 साल की खिलाड़ी को मिली जगह

टीम की कमान चमारी अटापट्टू को दी गई है। इस टीम में श्रीलंका ने महज 18 साल की सलामी बल्लेबाज विश्मी गुणारत्ने को जगह दी है। विश्मी ने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया था। दूसरी ओर मध्यक्रम की बल्लेबाज कविशा दिलहारी ने भी इस दौरे पर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए महफिल लूटी। हर्षिता समरविक्रमा ने भी श्रीलंका की एशिया कप टीम में जगह बनाई है। हर्षिता ने तीसरे और अंतिम टी20 मैच में अर्धशतक जड़ा था। उनकी शानदार फिफ्टी की वजह से श्रीलंका ने साउथ अफ्रीका पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। श्रीलंका इस टूर्नामेंट को जीतने की दावेदार है। श्रीलंका ने पिछले एक साल में में इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका दोनों को हराया है।

---विज्ञापन---

श्रीलंका की एशिया कप टीम:

चमारी अटापट्टू (कप्तान), हासिनी परेरा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, विशमी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, अनुष्का संजीवनी, इनोशी प्रियदर्शनी, काव्या कविंदी, सुगंधिका कुमारी, उदेशिका प्रबोधनी, अचिनी कुलसुरिया, शशिनी गिम्हानी, अमा कंचना, सचिनी निसानसाला।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs SL: 3 खिलाड़ियों को आराम, 2 की वापसी संभव, गौतम गंभीर की सिलेक्टर्स के साथ कैसी रही मीटिंग? 

आठ टीमें लेंगी हिस्सा 

आपको बता दें कि इस बार महिला एशिया कप में आठ टीमें हिस्सा लेंगी। भारत, यूएई, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश के अलावा इस बार थाईलैंड, नेपाल और मलेशिया की टीम भी हिस्सा ले रही है। ऐसे में इस टूर्नामेंट का रोमांच बढ़ जाएगा। ग्रुप-ए में भारत के साथ ही नेपाल, पाकिस्तान और यूएई को रखा गया है तो वहीं ग्रुप-बी में बांग्लादेश, मलेशिया, श्रीलंका और थाईलैंड की टीम शामिल है। हर टीम अपने ग्रुप में दूसरी टीम से मुकाबले खेलेगी। इस तरह टीमों को कुल 3 मैच खेलने का मौका मिलेगा। जिसमें जीत हासिल कर वे सेमीफाइनल का सफर तय करेंगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Video: यूनुस खान का फेवरेट प्लेयर है भारत का ये बल्लेबाज, कप्तान बनने का दावेदार 

भारत-पाकिस्तान के बीच 19 जुलाई को मुकाबला 

एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 19 जुलाई शुक्रवार को होगा। ये मैच दांबुला में खेला जाएगा। इससे पहले नेपाल और यूएई के बीच मुकाबले से टूर्नामेंट की शुरुआत इसी दिन होगी। एशिया कप का फाइनल 28 जुलाई को खेला जाएगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: बॉलिंग कोच की रेस में सबसे आगे ये दिग्गज, इंटरनेशनल क्रिकेट में चटकाए हैं 610 विकेट 

ये भी पढ़ें: ENG vs WI: वेस्ट इंडीज ने किया प्लेइंग XI का ऐलान, इंग्लैंड की टीम में एंडरसन की जगह धाकड़ गेंदबाज की एंट्री 

First published on: Jul 18, 2024 12:39 AM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola