IPL 2025: बीच सीजन 3 खिलाड़ियों ने छोड़ा मुंबई इंडियंस का साथ, विस्फोटक बल्लेबाज की हुई एंट्री

Mumbai Indians IPL 2025: पहले क्वालिफायर का टिकट गंवाने के बाद मुंबई इंडियंस के तीन खिलाड़ियों ने टीम का साथ छोड़ दिया है।

Mumbai Indians

Mumbai Indians

Mumbai Indians IPL 2025: मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2025 के पहले क्वालिफायर में खेलने का सपना चकनाचूर हो चुका है। अब फाइनल तक पहुंचने के लिए टीम को पहले एलिमिनेटर और फिर दूसरे क्वालिफायर में दमदार खेल दिखाना होगा। प्लेऑफ से ठीक पहले एमआई के तीन खिलाड़ियों ने टीम का साथ छोड़ दिया है। विल जैक्स, रयान रिकेल्टन और कॉर्बिन बॉश स्वदेश लौट गए हैं। मुंबई ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इन तीनों को विदाई दी है। हालांकि, हार्दिक पांड्या की सेना को विस्फोटक बल्लेबाज का साथ मिल चुका है।

विज्ञापन

तीन खिलाड़ियों ने छोड़ा मुंबई का साथ

दरअसल, नेशनल ड्यूटी के चलते विल जैक्स, रयान रिकेल्टन और कॉर्बिन बॉश अपने-अपने देश लौट गए हैं। इन तीनों ही प्लेयर्स के रिप्लेसमेंट का ऐलान पहले ही मुंबई इंडियंस ने कर दिया था। एमआई के लिए अच्छी खबर यह है कि इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो टीम से जुड़ चुके हैं। मुंबई ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें बेयरस्टो एमआई की जर्सी में प्रैक्टिस के लिए जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

बता दें इससे पहले बेयरस्टो पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेल चुके हैं। साल 2024 में पंजाब ने केकेआर के खिलाफ टी-20 क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा लक्ष्य चेज कर डाला था और इसमें बेयरस्टो का रोल बेहद अहम रहा था। इंग्लिश बल्लेबाज ने जोरदार शतक जमाते हुए 48 गेंदों में 108 रन ठोक डाले थे।

विज्ञापन

 एमआई का सपना रह गया अधूरा

मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2025 के पहले क्वालिफायर में खेलने का सपना अधूरा रह गया। जयपुर में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने एमआई को 7 विकेट से धूल चटाई। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 184 रन लगाए। टीम की ओर से सूर्यकुमार यादव ने 39 गेंदों पर 57 रन की धांसू पारी खेली। हालांकि, पंजाब ने इस लक्ष्य को हंसते-खेलते हुए सिर्फ 18.3 ओवर में महज तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम की तरफ से जोश इंग्लिस ने 42 गेंदों पर 73 रन की धांसू पारी खेली।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ