IPL 2025 शुरू होते ही क्या 62 विदेशी खिलाड़ी लौटेंगे भारत? BCCI ने दिया बड़ा अपडेट

IPL 2025: आईपीएल 2025 को जल्द ही शुरू कराया जाएगा। लगभग विदेशी खिलाड़ी आईपीएल के स्थगित होने से अपने स्वदेश लौट चुके हैं।

IPL 2025 - 2025-05-11T214851.717

IPL 2025: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया था। हालांकि 10 मई को दोनों देशों के बीच युद्धविराम हो गया। अब माना जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड जल्द ही आईपीएल 2025 को फिर से शुरू कराने पर विचार कर रहा है। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि आईपीएल में भाग लेने वाले लगभग 62 विदेशी खिलाड़ी अपने स्वदेश लौट गए हैं। हालांकि अब भारत और पाकिस्तान बॉर्डर पर शांति है। ऐसे में आईपीएल 2025 को अगले हफ्ते से शुरू किया जा सकता है। बीसीसीआई ने भी आईपीएल फ्रेंचाइजियों से कहा है कि वो जल्द ही अपने विदेशी खिलाड़ी को बुलाएं। रिपोर्ट्स की मानें तो मंगलवार 13 मई तक सभी खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी से जुड़ने का आदेश दे दिया गया है। माना जा रहा है कि नए शेड्यूल का ऐलान होते ही ज्यादा से ज्यादा डबल हेडर मुकाबले होंगे। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ