VHT 2025: 190 रन ठोकने के बाद भी वैभव सूर्यवंशी क्यों नहीं खेलेंगे अगला मैच? बड़ी वजह आई सामने

Vaibhav Suryavanshi Vijay Hazare Trophy: बिहार की ओर से हिस्सा ले रहे वैभव सूर्यवंशी ने 24 दिसंबर को धमाकेदार बल्लेबाजी की थी और 190 रन ठोके थे. बिहार ने ये मुकाबला जीतकर इतिहास भी रचा था. हालांकि इसके बाद वैभव दूसरा मैच नहीं खेलेंगे. इसकी बड़ी वजह सामने आई है.

वैभव सूर्यवंशी शतक मारते हुए

वैभव सूर्यवंशी शतक मारते हुए

Vaibhav Suryavanshi: देश में इन दिनों विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 खेली जा रही है. टूर्नामेंट का पहला राउंड खत्म हो गया है. 24 दिसंबर को इस टूर्नामेंट में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसी बड़ी हंस्तियों ने भी अपने राज्य का प्रतिनिधित्व किया. रोहित शर्मा ने मुंबई के लिए खेला, जबकि विराट कोहली ने दिल्ली का प्रतिनिधित्व किया. वहीं, बिहार की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने भी भाग लिया. उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली थी. हालांकि इसके बावजूद वह अगला मैच नहीं खेलेंगे. इसकी वजह भी सामने आई है.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी क्यों नहीं खेलेंगे अगला मैच?

दरअसल वैभव बिहार के लिए दूसरे मैच में नहीं खेल पाएंगे. वैभव सूर्यवंशी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए चुना गया है. इस अवॉर्ड के लिए चुने गए बच्चों को शुक्रवार (26 दिसंबर) को सम्मानित किया जाएगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सभी बच्चों को अवॉर्ड देंगी. इसके बाद वैभव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात भी करेंगे. अब इस अवॉर्ड को लेने के लिए वैभव दिल्ली रवाना भी हो चुके हैं. बता दें कि वैभव ने 14 साल की उम्र में अब तक कई रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है. वह आईपीएल में शतक ठोकने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी हैं. बिहार अपना आगामी मैच 26 दिसंबर को ही मणिपुर के खिलाफ खेलेगी. बता दें कि बाल पुरस्कार हर साल महिला व बाल कल्याण मंत्रालय की तरफ से दिया जाता है. खास बात ये है कि ये अवॉर्ड 18 साल से कम उम्र वाले बच्चों को दिया जाता है.

विज्ञापन

वैभव ने मचाया था कोहराम

वैभव सूर्यवंशी ने 24 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 36 गेंदों में शतक पूरा किया था. इसके बाद भी वह नहीं रुके. उन्होंने इस मैच में 84 गेंदों में 190 रनों की पारी खेली थी. उन्होंने 16 चौके के अलावा 15 छक्के अपने नाम किए थे. वैभव के अलावा बिहार के कप्तान सकिबुल गनी ने भी 32 गेंदों में शतक ठोका था और वह लिस्ट A क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज शतक ठोकने वाले खिलाड़ी बने थे. बिहार ने इस मैच में 50 ओवर में 574 रन बनाए थे, जिसके जवाब में अरुणाचल प्रदेश 177 रनों पर सिमट गई. बिहार ने ये मुकाबला 397 रनों से जीता था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ