T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया के रिजर्व प्लेयर्स गायब क्यों? BCCI ने बताई बड़ी वजह

T20 World Cup 2026 Standby Players: भारतीय टीम बैक टू बैक टी-20 विश्व कप जीतने के लिए तैयार है. भारत के पास घर पर पहला टी-20 विश्व कप जीतने का सुनहरा मौका भी है, जिसके लिए टीम का ऐलान हो गया है. हालांकि टी-20 विश्व कप 2026 के लिए बीसीसीआई ने स्टैंडबाय खिलाड़ियों को नहीं चुना है.

cricket News - 2025-12-20T211205.564

T20 World Cup 2026 Standby Players: टी-20 विश्व कप 2026 के लिए टीम इंडिया के 15 खिलाड़ियों का नाम घोषित कर दिया गया है. 20 दिसंबर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने भारत के लिए 15 खिलाड़ियों के नाम का ऐलान कर दिया. टीम में कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है, जबकि कई खिलाड़ी नजरअंदाज भी हुए. हालांकि बीसीसीआई ने टीम इंडिया के रिजर्व खिलाड़ियों का ऐलान नहीं किया है. क्या है इसकी वजह? आइए जानते हैं.

विज्ञापन

क्यों नहीं हुआ रिजर्व खिलाड़ियों का ऐलान?

बीसीसीआई ने केवल 15 खिलाड़ियों के नाम की घोषणा की है. बोर्ड ने रिजर्व खिलाड़ियों का ऐलान नहीं किया. इसकी वजह खुद बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बताई है. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि क्योंकि विश्व कप 2026 भारत में खेला जाएगा, इसलिए वे किसी खास स्टैंडबाय खिलाड़ी का नाम नहीं बताना चाहते हैं. भारत में टूर्नामेंट है तो जरूरत पड़ने पर किसी भी खिलाड़ी को टीम में कभी भी आसानी से शामिल किया जा सकता है. जब टूर्नामेंट दूसरे देश में होता है तो खिलाड़ियों को भारत से दूसरे देश भेजने में काफी समय लगता है. इसलिए हमने रिजर्व खिलाड़ियों का ऐलान नहीं किया.

विज्ञापन

बता दें कि पिछला टी-20 विश्व कप 2024 वेस्टइंडीज और यूएसए की मेजबानी में खेला गया था. ऐसे में भारत ने अपने स्टैंडबाय खिलाड़ी के नाम का ऐलान भी किया था. पिछले विश्व कप में बोर्ड ने शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद और आवेश खान को स्टैंडबाय खिलाड़ी के रूप में चुना था.

ईशान किशन की हुई वापसी

ईशान किशन को टी-20 विश्व कप 2026 के लिए टीम इंडिया में चुना गया है. उन्होंने आखिरी बार भारत के लिए साल 2023 में खेला था. इसके बाद वह लगातार नजरअंदाज हो रहे थे. लेकिन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने कमाल का प्रदर्शन करने के बाद टीम इंडिया में चुन लिया गया.

विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर और ईशान किशन (विकेटकीपर).

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ