रोहित-विराट का विजय हजारे ट्रॉफी मैच क्यों नहीं किया गया टेलीकास्ट? आर अश्विन ने अब बता दी बड़ी वजह

Why Vijay Hazare Trophy match not telecast? रोहित शर्मा और विराट कोहली ने विजय हजारे ट्रॉफी में अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया. फैंस को इंतजार था कि दोनों दिग्गजों का मुकाबला टेलिकास्ट किया जाएगा. हालांकि ये मुकाबला टेलीकास्ट नहीं किया गया. इसकी बड़ी वजह सामने आई है.

रोहित शर्मा और विराट कोहली

रोहित शर्मा और विराट कोहली

Why Rohit Sharma Virat Kohli Vijay Hazare Trophy Match Not Telecast? 24 दिसंबर से विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का आगाज हो चुका है. पहले राउंड में देश के कई राज्यों ने भाग लिया. चर्चा का विषय रोहित शर्मा और विराट कोहली रहे. इन दोनों खिलाड़ियों ने भी इस प्रतियोगिता में अपने राज्य का प्रतिनिधित्व किया. रोहित ने मुंबई के लिए खेला, जबकि विराट ने दिल्ली की ओर से भाग लिया. हालांकि दोनों के मैच को टेलीकास्ट नहीं किया गया. अब आर अश्विन ने मैच को लाइव टेलीकास्ट न करने की वजह बताई है.

विज्ञापन

आर अश्विन ने क्या कहा?

रोहित शर्मा और विराट कोहली के फैंस उन्हें विजय हजारे ट्रॉफी में टीवी पर देखना चाहते थे. लेकिन मैच को टेलीकास्ट नहीं किया गया. अब आर अश्विन ने इसकी बड़ी वजह बताई है. उन्होंने अपने यू ट्यूब चैनल पर कहा “हर कोई रोहित और विराट को खेलते देखना चाहता है, यह तो तय है. लेकिन हमें देखना होगा कि उन्हें रोहित और विराट के खेलने की जानकारी कितनी जल्दी मिली. अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर जारी होते ही घरेलू कैलेंडर भी जारी कर दिया जाता है. एक बार यह तय हो जाने के बाद, बीसीसीआई और प्रसारक यह तय करते हैं कि किन मैदानों पर मैच दिखाना आसान है और किन मैचों का टेलीविजन पर प्रसारण किया जा सकता है.” अश्विन ने बताया कि रोहित शर्मा और विराट कोहली का शुरुआत से खेलना तय नहीं था. ऐसे में आखिरी समय में बदलाव करना मुश्किल होता है.

विज्ञापन

रोहित शर्मा और विराट कोहली का यादगार शतक

रोहित शर्मा ने सिक्किम के खिलाफ धांसू शतकीय पारी खेली. उन्होंने 94 गेंदों में 155 रनों की पारी खेली. इसके अलावा रोहित के बल्ले से 18 चौके के अलावा 9 छक्के भी निकले. वहीं विराट कोहली ने आंध्र प्रदेश के खिलाफ 101 गेंदों में 131 रनों की पारी खेली. उन्होंने 14 चौके के अलावा 3 छक्के अपने नाम किए. रोहित ने मुंबई को जिताने में अहम भूमिका निभाई तो विराट ने दिल्ली की जीत सुनिश्चित की.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ