India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। पहला मैच 20 जून से खेला जा रहा है। 22 जून यानी आज मुकाबले का तीसरा दिन है। पहले दिन भी दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश को लेकर काली पट्टी बांधी थी। वहीं तीसरे दिन भी दोनों टीमों के खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे हैं। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह।
डेविड सिड लॉरेंस का हुआ निधन
इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी डेविड सिड लॉरेंस का निधन हो गया। उन्होंने 61 साल की उम्र में दुनिया छोड़ दिया। वह मोटर न्यूरॉन बीमारी से जूझ रहे थे। हालांकि इस बीमारी से उनकी जान चली गई। इस वजह से इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने डेविड सिड लॉरेंस को श्रंद्धाजलि देने का फैसला किया है और यही वजह है कि भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर उतरे हैं।
कौन हैं डेविड सिड लॉरेंस?
लॉरेंस ने इंग्लैंड के लिए लंबा नहीं खेला है। वह चोट की वजह से अपनी देश की ओर से लंबी सेवाएं नहीं दे पाए। उन्होंने इंग्लैंड के लिए पहली बार साल 1988 में डेब्यू किया था। लॉरेंस ने इंग्लैंड के लिए 5 टेस्ट मैच में 60 रन बनाने के अलावा 18 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 1 वनडे मैच में 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है। इंग्लैंड के लिए आखिरी बार उन्होंने साल 1992 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था।
हालांकि इस खिलाड़ी ने घरेलू क्रिकेट में लंबा खेला है। उन्होंने 185 फर्स्ट क्लास मैच में 1851 रन बनाने के अलावा 515 विकेट चटकाए थे। इसके अलावा 113 लिस्ट A मैच में लॉरेंस ने 291 रन बनाने के अलावा 155 विकेट अपने नाम किए हैं।
ऐसा है मैच का हाल
भारत ने पहली पारी में यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत की शतकीय पारी के दमपर 471 रनों का विशाल स्कोर बनाया है। जिसके जवाब में इंग्लैंड 64.3 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 276 रन बना चुकी है। इंग्लैंड की ओर बेन स्टोक्स और हैरी ब्रूक बल्लेबाजी कर रहे हैं। इससे पहले ओली पोप शतक लगाकर आउट हुए।