धमाकेदार प्रदर्शन के बाद भी हार्दिक पंड्या को क्यों हुआ ICC रैंकिंग में नुकसान? जानें वजह

Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या को आईसीसी वनडे ऑलराउंडर रैंकिंग में नुकसान हुआ है। हालांकि उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शानदार प्रदर्शन किया था।

hardik pandya

Hardik Pandya: नई आईसीसी रैंकिंग में हार्दिक पांड्या को नुकसान हुआ है, जबकि इस खिलाड़ी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अपनी धारदार गेंदबाजी और धांसू बल्लेबाजी से सभी को खासा प्रभावित किया था। पांड्या ने भारत के लिए मेगा इवेंट में लोअर मिडिल ऑर्डर में फिनिशर बल्लेबाज की भूमिका निभाई थी। हालांकि इसके बाद भी स्टार ऑलराउंडर को नई आईसीसी वनडे रैंकिंग में फायदा नहीं हुआ।

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या को नुकसान क्यों?

हार्दिक पांड्या को नई आईसीसी वनडे ऑलराउंडर रैंकिंग में 1 पायदान का नुकसान हुआ है। हार्दिक पांड्या नई आईसीसी रैंकिंग में फिलहाल 181 पॉइंट्स के साथ 22वें नंबर पर हैं। इससे पहले वह 21वें स्थान पर थे। जाहिर है कि हार्दिक के अलावा अन्य खिलाड़ियों ने बतौर ऑलराउंडरर बीते हफ्ते शानदार प्रदर्शन किया था। इस वजह से पांड्या को 1 पायदान का नुकसान हुआ है। उनके अलावा रविंद्र जडेजा को एक पायदान का नुकसान हुआ है। जडेजा 220 अंक के साथ 9वें स्थान से 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा अक्षर पटेल ने अपनी रैंकिंग बरकरार रखी है।

विज्ञापन

हालांकि भले ही हार्दिक पांड्या को वनडे प्रारूप में नुकसान हुआ है। लेकिन हार्दिक का अभी भी टी-20 की ऑलराउंडर रैंकिंग में जलवा बकरार है। वह टी-20 ऑलराउंडर रैंकिंग में पहले पायदान पर काबिज हैं। हार्दिक पांड्या 252 अंक के साथ पहले स्थान पर काबिज हैं।

विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में हार्दिक ने भारत के लिए फिनिशर बल्लेबाज की भूमिका निभाते हुए 5 मैचों में 99 रन और 4 विकेट भी अपने नाम किए हैं। भारत के लिए उन्होंने अब तक 11 टेस्ट मैच में 532 रन बनाने के साथ-साथ 17 विकेट लिए हैं। इसके अलावा 94 वनडे मैच में उन्होंने 1904 रन बनाने के अलावा 91 विकेट हासिल किए हैं। वहीं 114 टी-20 मैच में स्टार ऑलराउंडर ने 1812 रन बनाने के अलावा 94 विकेट अपने नाम किए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ