कौन है धोनी का 800 करोड़ रुपये का बिजनेस संभालने वाली महिला? साक्षी से है खास कनेक्शन

MS Dhoni: एमएस धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की संपत्ति अब कुल 800 करोड़ हो गई है। कंपनी लगातार तरक्की कर कर रही है। इसके पीछे एक महिला का हाथ है, जिसका साक्षी धोनी से भी खास कनेक्शन है।

MS Dhoni (5)

MS Dhoni: भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने 15 अगस्त साल 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया था। इसके बाद धोनी आईपीएल खेलते हैं। अपना शानदार क्रिकेट करियर खत्म करने के बाद धोनी एक सफल बिजनेसमैन के रूप में भी देखे जाते हैं। धोनी के पास एक प्रोडक्शन हाउस है, जो एक महिला संभालती है। इस महिला का साक्षी सिंह धोनी से खास कनेक्शन है। इस महिला के नेतृत्व कंपनी लगातार तरक्की कर रही है।

विज्ञापन

कौन है ये महिला?

साल 2020 में महेंद्र सिंह धोनी ने शीला सिंह को धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड का सीईओ नियुक्त किया था। शीला सिंह और कोई नहीं बल्कि साक्षी सिंह की मां हैं और कैप्टन कूल कहे जाने वाले धोनी की सास। धोनी ने शीला को कंपनी का सीईओ बनाने का फैसला सही किया। क्योंकि शीला सिंह, धोनी की कंपनी को लगातार सफलता की ओर ले जा रही हैं। इसके अलावा धोनी ने अपनी पत्नी साक्षी को भी कंपनी का सीईओ नियुक्त किया था। पिछले कुछ समय में धोनी एंटरटेनमेंट ने कई अहम प्रोजेक्ट हासिल किए हैं। हालांकि शीला सिंह कंपनी के सीईओ बनने से पहले हाउसवाइफ के रूप में काम करती थी।

विज्ञापन

कंपनी की नेटवर्थ आज 800 करोड़ से ज्यादा

शीला और साक्षी सिंह की अगुवाई में धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की कुल नेटवर्थ आज 800 करोड़ से भी ज्यादा की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी की नेटवर्थ आज 1030 करोड़ है, जिसमें कहीं न कहीं शीला सिंह का भी हाथ है। कंपनी उनकी अगुवाई में लगातार ऊंचाइयों को छू रही है। धोनी ने अपने बिजनेस में ज्यादार घर के सदस्यों पर ही भरोसा जताया है। प्रोडक्शन हाउस के अलावा धोनी के पास कई बिजनेस हैं, जो उन्हें प्रतिदिन अमीर बना रहे हैं।

विज्ञापन

एमएस धोनी का शानदार करियर

भारत के लिए 90 टेस्ट मैच खेलने वाले एमएस धोनी ने 38.09 की औसत के साथ 4876 रन बनाए थे। वहीं 350 वनडे मैच में धोनी ने 50.57 की औसत के साथ 10773 रन बनाए थे। इसके अलावा 98 टी-20 मैच में धोनी ने 37.60 की औसत के साथ 1617 रन बनाए थे। टेस्ट में उनके नाम 6 शतक के अलावा 33 अर्धशतक अपने नाम किए। वनडे में उनके नाम 10 शतक के अलावा 73 अर्धशतक और टी-20 में उन्होंने 2 अर्धशतक जमाए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ