8 गेंदों में 5 विकेट लेकर रचा इतिहास, कौन है फिनलैंड के गेंदबाज महेश तांबे?

एस्टोनिया और फिनलैंड के बीच खेले गए तीसरे टी20 मैच में फिनलैंड के तेज गेंदबाज महेश तांबे ने महज 8 गेंदों के अंदर 5 विकेट लेकर एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Mahesh Tambe

Mahesh Tambe

Who Is Mahesh Tambe: हाल ही में फिनलैंड क्रिकेट टीम एस्टोनिया के दौरे पर थी, जहां दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली गई। इस सीरीज को फिनलैंड ने 2-1 से अपने नाम किया। वहीं सीरीज के तीसरे मैच में फिनलैंड के स्टार गेंदबाज महेश तांबे ने महज 8 गेंदों पर 5 विकेट लेकर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में तहलका मचा दिया। ये कारनामा करने वाले तांबे पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

विज्ञापन

T20I में लिया सबसे तेज 5 विकेट हॉल

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब फिनलैंड के तेज गेंदबाज महेश तांबे सबसे तेज 5 विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। जिन्होंने महज 8 गेंदों के अंदर ही 5 विकेट लेकर इतिहास रचा। इस मैच में उन्होंने 2 ओवर में 19 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे। जिसके चलते फिनलैंड ने आखिरी टी20 मैच में एस्टोनिया को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी थी।

विज्ञापन

कौन हे महेश तांबे?

महेश तांबे का जन्म 25 सितंबर 1985 को हुआ था। उन्होंने दाएं हाथ के तेज गेंदबाज के रूप में अपनी पहचान बनाई है। 40 साल की उम्र में भी ये खिलाड़ी कमाल की गेंदबाजी करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बना रहा है। अभी तक महेश तांबे ने 24 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 28 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन 19 रन देकर 5 विकेट लेना रहा है, जो उन्होंने हाल ही में एस्टोनिया के खिलाफ करके दिखाया।

विज्ञापन

ऐसा रहा मैच का हाल

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए एस्टोनिया की टीम 19.4 ओवर में 141 रनों पर सिमट गई थी। एस्टोनिया की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए बिलाल मसूद ने सबसे ज्यादा 26 रनों की पारी खेली थी। जबकि 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए थे। 3 बल्लेबाजी बिना खाता खोले आउट हो गए थे।

इसके बाद फिनलैंड ने मैच को 18.1 ओवर में 5 विकेट खोकर जीत लिया था। फिनलैंड की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अरविंद मोहन ने 67 रनों की पारी खेली थी। जिसमें 6 चौके और 1 छक्का शामिल था। इसके अलावा फराज मेहती अब्बास ने 19 रन बनाए थे। वहीं एस्टोनिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए हबीब खान और अर्सलान ने 2-2 विकेट चटकाए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ