गौतम गंभीर और राहुल द्रविड़ में कौन है ज्यादा बेहतर कोच? आर अश्विन ने दिया जवाब

Gautam Gambhir: आईपीएल 2024 में इस बार गौतम गंभीर KKR के मेंटर थे। इसके बाद वो अब टीम इंडिया के कोच हैं। इसी बीच अश्विन ने उनकी और राहुल द्रविड़ की कोचिंग स्टाइल को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

ind vs - 2024-09-24T215052.140
विज्ञापन

Gautam Gambhir: टी20 विश्व कप 2024 के बाद राहुल द्रविड़ का बतौर कोच कार्यकाल समाप्त हो गया था। इसके बाद गौतम गंभीर को टीम इंडिया का कोच बनाया गया था। गौतम गंभीर के कोच बनाने के बाद आर अश्विन ने एक बड़ा दिया है। उन्होंने बताया है कि एक कोच के रूप में राहुल द्रविड़ और गौतम गंभीर में कौन ज्यादा बेहतर है।

आर अश्विन ने कही ये बात

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए आर अश्विन ने टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर की काफी ज्यादा सराहना की है। कोच गौतम गंभीर को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि गौतम गंभीर काफी ज्यादा रिलैक्स हैं। मैं उन्हें रिलेक्स रेंचो कहना चाहता हूं। उन्हें कोई भी दबाव नहीं होता है। जब सुबह पूरी टीम साथ में होती है तो वो काफी ज्यादा कूल रहते हैं। वो ऐसे कहते हैं कि आप आ रहे हो, प्लीज आ जाओ।”

विज्ञापन

 

वहीं, राहुल द्रविड़ को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘अगर राहुल भाई की बात करें तो जैसे ही हम आते थे तो वो हर चीज़ को ऑर्डर में चाहते थे। वो एक बोतल को भी अपनी जगह पर देखना पसंद करते हैं। वो बहुत ज्यादा संयमित हैं। उन्हें हर चीज क्रम में पसंद हैं।

विज्ञापन

‘खिलाड़ी उन्हें पसंद करेंगे’

गौतम गंभीर को लेकर उन्होंने आगे कहा, “गौतम गंभीर आप से उम्मीद नहीं करते हैं। वो खिलाड़ियों के साथ काफी सहज है। वो खिलाड़ियों के बीच लोकप्रिय है। वो हर किसी का दिल जीत लेंगे। मुझे लगता है कि खिलाड़ी उन्हें प्यार करेंगे।”

विज्ञापन

 

विज्ञापन

राहुल द्रविड़ की जगह बने हैं कोच

बता दें कि भारतीय टीम का हेड कोच के रूप में राहुल द्रविड़ का कार्यकाल जून में टी20 विश्व कप के बाद खत्म हो गया था। इसके बाद उनकी जगह पर गौतम गंभीर को टीम का कप्तान बनाया गया था। उन्होंने जुलाई-अगस्त में श्रीलंका दौरे में सीमित ओवरों की सीरीज के दौरान भारतीय टीम का कार्यभार संभाला था। टेस्ट फॉर्मेट में उन्होंने जीत के साथ अपने कार्यकाल शुरुआत की है।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ