युवराज सिंह-शाहिद अफरीदी के बीच दिखेगी टक्कर, एक बार फिर मैदान में नजर आएंगे क्रिकेट के दिग्गज

WCL 2024 India vs Pakistan: एक बार फिर क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी मैदान में अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे। भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला 6 जुलाई को खेला जाएगा।

yuvraj singh shahid afridi

yuvraj singh shahid afridi

WCL 2024 India vs Pakistan: भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाला क्रिकेट का मुकाबला हमेशा से ही फैंस के मन में रोमांच पैदा करता रहा है। हाल ही में टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मैच देखने को मिला था। जिसमें पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी है। इसलिए इस टूर्नामेंट में तो दोनों टीमें नहीं भिड़ सकेंगी, लेकिन भारत-पाकिस्तान के दिग्गजों के बीच कड़ी टक्कर देखने को जरूर मिल सकती है।

विज्ञापन

3 जुलाई से होगी शुरुआत

दरअसल, वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) की शुरुआत 3 जुलाई से की जा रही है। दिग्गज क्रिकेटर्स की ये अनोखी लीग 13 जुलाई तक चलेगी। इसका आयोजन यूके के प्रतिष्ठित एजबेस्टन और नॉर्थम्पटनशायर काउंटी क्रिकेट क्लब के मैदानों पर किया जाएगा। जिसमें भारत-पाकिस्तान की टीमों के बीच भी मुकाबला होगा। ये मैच 6 जुलाई को एजबेस्टन में होगा। इसमें युवराज सिंह और शाहिद अफरीदी जैसे दिग्गज मैदान में नजर आएंगे।

विज्ञापन

देश के नाम पर फ्रेंचाइजी

इस अनूठी लीग में रिटायर और नॉन कॉन्ट्रेक्टेड प्लेयर दोनों तरह के खिलाड़ी शामिल हैं। ये लीग इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) द्वारा अप्रूव्ड है। लीग के बारे में खास बात यह है कि इसमें देश के नाम पर फ्रेंचाइजी रखी गई हैं। बहुप्रतीक्षित भारत चैंपियन बनाम पाकिस्तान चैंपियन मैच पर फैंस की नजरें टिकी हैं। बॉलीवुड स्टार अजय देवगन लीग में इक्विटी पार्टनर हैं, जबकि जैकलीन फर्नांडीज ने इंग्लैंड चैंपियंस टीम की सह मालिक हैं।

विज्ञापन

ये दिग्गज लेंगे हिस्सा

वेस्टइंडीज चैंपियन की तरफ से दिग्गज क्रिस गेल, सैमुअल बद्री और ड्वेन स्मिथ जैसे खिलाड़ी नजर आएंगे, तो वहीं दक्षिण अफ्रीका चैंपियन की ओर से जैक्स कैलिस, जेपी डुमिनी, हर्शल गिब्स और इमरान ताहिर जैसे लीजेंड्स दिखेंगे। इंग्लैंड चैंपियन की तरफ से केविन पीटरसन, इयान बेल, ओवैस शाह और समित पटेल जैसे खिलाड़ी अपना जलवा दिखाएंगे। वहीं ऑस्ट्रेलिया चैंपियन की टीम में ब्रेट ली, आरोन फिंच, शॉन मार्श और ब्रैड हैडिन जैसे धाकड़ खिलाड़ी शामिल हैं।

विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान के ये दिग्गज खिलाड़ी आएंगे नजर

पाकिस्तान चैंपियन की टीम में शाहिद अफरीदी, मिस्बाह उल हक, वहाब रियाज और सरफराज अहमद शामिल रहेंगे। वहीं भारत चैंपियन में युवराज सिंह, हरभजन सिंह, सुरेश रैना और इरफान पठान का जलवा देखने को मिलेगा। वेस्टइंडीज के डेरेन सैमी, दक्षिण अफ्रीका से डेल स्टेन, इंग्लैंड से रवि बोपारा और समित पटेल, ऑस्ट्रेलिया के बेन कटिंग और टिम पेन, पाकिस्तान के शोएब मलिक और सरफराज अहमद और भारत से धवल कुलकर्णी, अंबाती रायडू पहली बार इस लीग में खेलते नजर आएंगे। भारत में स्टार स्पोर्ट्स पर ये मुकाबले लाइव देखे जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ