हारिस रऊफ ने मानी अपनी गलती, आपसी झगड़े में इंडिया का नाम लेकर बुरे फंसे

Haris Rauf Fight Video: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को फैन के साथ आपसी विवाद में इंडिया का नाम लेना भारी पड़ता नजर आ रहा है। हालांकि रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने अपनी गलती मान ली है।

Haris Rauf Controversy

Haris Rauf Controversy

Haris Rauf Fight Video: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ फैंस के साथ लड़ाई के बाद विवाद में फंस गए हैं। हारिस को आपसी झगड़े में इंडिया का नाम लेना भी भारी पड़ता नजर आ रहा है। जिसके लिए उन्हें चौतरफा आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। खुद पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी और खेल से जुड़े एक्सपर्ट हारिस को इंडिया का नाम घसीटने पर गलत ठहरा रहे हैं। हालांकि हारिस ने अपनी गलती मान ली है।

विज्ञापन

हारिस रऊफ ने माना पाकिस्तानी है फैन

पाकिस्तानी मीडिया एआरवाई न्यूज के एंकर वसीम बादामी ने ऑन एयर कहा कि हारिस ने अपनी गलती मान ली है। वसीम ने कहा कि मेरी उनसे बात हुई है। हारिस को इस बात का यकीन है कि वो फैन पाकिस्तानी है। उस वक्त फ्लो में वह ये बात कह गए। उन्हें ऐसा नहीं कहना चाहिए था। शो में बैठे एक्सपर्ट ने भी माना कि हारिस रऊफ को ऐसा नहीं कहना चाहिए था।

विज्ञापन

क्या है इंडिया का विवाद? 

हाल ही में हारिस रऊफ का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह फैंस के एक ग्रुप से भिड़ते नजर आ रहे थे। हारिस अपनी पत्नी के साथ थे और काफी गुस्से में नजर आ रहे थे। वह चप्पल उतारकर उसे मारने भी दौड़े। हारिस ने इस दौरान फैन से चिल्लाकर कहा- ”ये तेरा इंडिया नहीं है।” बाद में उन्होंने एक्स पर इसके बारे में बयान भी दिया। उन्होंने कहा कि जब बात परिवार पर आए, तो ऐसी प्रतिक्रिया लाजिमी है। वहीं वायरल वीडियो के जरिए ये भी दावा किया जा रहा है कि फैन ने सिर्फ एक सेल्फी मांगी थी। जिस पर हारिस भड़क गए। वहां मौजूद लोग हारिस को रोकते हुए भी नजर आ रहे थे। फैन के साथ लड़ाई के बाद हारिस को कुछ क्रिकेटरों का साथ मिला है तो वहीं दूसरी ओर उन्हें बिना बात इंडिया का नाम घसीटकर आलोचना का सामना भी करना पड़ रहा है। हारिस अब खुद इस मामले में फंसते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

पीसीबी ने कही एक्शन लेने की बात

दूसरी ओर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए एक्शन लेने की बात कही है। पीसीबी फैन के खिलाफ एक्शन ले सकती है। पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी ने कहा है कि यदि शख्स ने माफी नहीं मांगी तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि पाकिस्तान टीम टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी है। टीम के खराब प्रदर्शन के लिए उसे चौतरफा आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि हारिस का कहना है कि फैन अपने विचारों के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन जब बात परिवार पर आएगी तो वह ऐसी ही प्रतिक्रिया देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ