IND vs AFG: ऋषभ पंत प्रैक्टिस सेशन से 'गायब', फैंस की बढ़ी टेंशन

Rishabh Pant Practice Session: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से पहले प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा नहीं लिया। उनकी गैरमौजूदगी ने टेंशन बढ़ा दी है।

Rishabh Pant Team India

Rishabh Pant Team India

Rishabh Pant Practice Session: टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप का सुपर-8 मुकाबला खेलने के लिए तैयार है। ये मैच 20 जून, गुरुवार को शाम 8 बजे से बारबाडोस में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने एक दिन पहले बुधवार को इस मैच के लिए प्रैक्टिस की। जिसमें सभी खिलाड़ियों को रनआउट जैसे टास्क करवाए गए। विराट कोहली और रोहित शर्मा बल्लेबाजी में स्वीप शॉट आजमाते दिखे। इस प्रैक्टिस सेशन में टीम इंडिया के स्क्वाड का हर एक प्लेयर मौजूद रहा, लेकिन एक खिलाड़ी की गैरमौजूदगी ने फैंस की टेंशन बढ़ा दी है। ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत है।

विज्ञापन

ऋषभ पंत ने नहीं की प्रैक्टिस

दरअसल, स्टार स्पोर्ट्स ने टीम इंडिया की प्रैक्टिस का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें बताया गया है कि टीम इंडिया ने जिस तरह से सोमवार को ट्रेनिंग की, ठीक वैसे ही आज का सेशन हुआ। हालांकि इसमें सिर्फ एक बदलाव था। प्रैक्टिस सेशन में ऋषभ पंत गायब थे।

विज्ञापन

कहीं इंजर्ड तो नहीं हैं ऋषभ पंत?

हालांकि ये ऑप्शनल ट्रेनिंग सेशन था। इसलिए हो सकता है कि पंत ने आराम करने का फैसला लिया हो, लेकिन उनकी गैरमौजूदगी ने टीम इंडिया के फैंस की टेंशन बढ़ा दी है। फैंस को प्रैक्टिस सेशन में ऋषभ पंत का शामिल न होना संदेह पैदा कर रहा है। उनका कहना है कि कहीं पंत इंजर्ड तो नहीं हैं। अहम मैच से पहले पंत ने प्रैक्टिस सेशन क्यों मिस किया, इसे लेकर सस्पेंस की स्थिति बन गई है। फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

बेहतरीन फॉर्म में हैं ऋषभ पंत

अगर ऋषभ पंत इंजर्ड होते हैं, तो ये टीम इंडिया के लिए सुपर-8 के मैच से पहले बहुत बड़ा झटका साबित होगा। ऋषभ बेहतरीन फॉर्म में हैं। वह तीसरे नंबर पर बेहतरीन बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ नाबाद 36, पाकिस्तान के खिलाफ शानदार 42 और यूएसए के खिलाफ 18 रनों की शानदार पारी खेली थी। यूएसए की मुश्किल पिचों पर ऋषभ पंत की ताबड़तोड़ और बेखौफ बल्लेबाजी ने गेंदबाजों के दिलों में खाैफ पैदा कर रखा है। इसलिए पंत को टीम इंडिया का एक्स फैक्टर खिलाड़ी माना जा रहा है। पंत ने अफगानिस्तान के खिलाफ अब तक 2 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 47 रन जड़े हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ उनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ