WCL 2024: इंडिया चैंपियंस ने सेमीफाइनल में बनाई जगह, SA चैंपियंस के खिलाफ संघर्ष करते दिखे बल्लेबाज

South Africa Champions vs India Champions: साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL 2024) के मुकाबले में इंडिया चैंपियंस को शिकस्त दी। भारतीय टीम की कप्तानी युवराज सिंह ने की। हरभजन सिंह ने 4 विकेट चटकाए।

Yuvraj Singh

Yuvraj Singh

South Africa Champions vs India Champions: दुनियाभर के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर्स इंग्लैंड में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL 2024) में हिस्सा ले रहे हैं। इस लीग के तहत 15वें मैच में साउथ अफ्रीका चैंपियंस और इंडिया चैंपियंस की टीम आमने-सामने रही। जहां साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 210 रन ठोके। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया चैंपियंस की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 156 रन ही बना सकी और 54 रन से मुकाबला हार गई।

विज्ञापन

जैक्स स्नाइमन की तूफानी पारी

साउथ अफ्रीका की ओर से जैक्स स्नाइमन ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों में 10 चौके-3 छक्के ठोक 73 रन जड़े, तो वहीं रिचर्ड लेवी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों में 5 चौके-5 छक्के कूट 240 के स्ट्राइक रेट से 60 रन बनाए। कप्तान जैक्स कालिस 17 रन बनाकर आउट हुए।

विज्ञापन

हरभजन सिंह की शानदार गेंदबाजी 

इंडिया चैंपियंस के गेंदबाज इस मुकाबले में संघर्ष करते नजर आए। धवल कुलकर्णी ने 4 ओवर में 47 रन लुटाए। उन्हें एक विकेट मिला। विनय कुमार ने 3 ओवर में 32 रन देकर एक विकेट निकाला। हरभजन सिंह काफी किफायती साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में 25 रन देकर 4 विकेट झटके। युवराज सिंह ने 2 ओवर में 36 रन देकर एक विकेट निकाला।

विज्ञापन

यूसुफ पठान ने ठोकी फिफ्टी

साउथ अफ्रीका की ओर से दिए गए 211 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया चैंपियंस की टीम को एक के बाद एक झटके लगे। रॉबिन उथप्पा 10 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए। नमन ओझा 7 गेंदों में 5, सुरेश रैना 24 गेंदों में 21, अंबाती रायुडू 6 गेंदों में 2, युवराज सिंह 5 गेंदों में 5 और इरफान पठान 21 गेंदों में 35 रन बनाकर आउट हुए। अंत तक यूसुफ पठान ने बल्लेबाजी की। उन्होंने 44 गेंदों में 4 चौके-2 छक्के ठोक नाबाद 54 रन जड़े। पहाड़ से लक्ष्य का पीछा करने में भारतीय बल्लेबाजों के पसीने छूट गए और टीम को हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

इंडिया चैंपियंस की सेमीफाइनल में एंट्री 

हालांकि इस हार के बावजूद इंडिया चैंपियंस ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। जहां उसका सामना दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस से होगा। ये मैच 12 जुलाई को खेला जाएगा। इंडिया चैंपियंस ने इंग्लैंड और वेस्ट इंडीज के खिलाफ जीत दर्ज की थी। जबकि पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया से उसे हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ