IND vs SA: सूर्यकुमार यादव ने कैच पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, बाउंड्री से पैर टच होने की बताई सच्चाई

Suryakumar Yadav On Catch Controversy: सूर्यकुमार यादव का टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में लिया गया शानदार कैच चर्चा का विषय बना हुआ है। इस कैच पर विवाद भी हो चुका है। जिस पर सूर्या ने पहली बार अपना बयान दिया है।

IND vs SA Suryakumar Yadav On Catch Controversy

IND vs SA Suryakumar Yadav On Catch Controversy

Suryakumar Yadav On Catch Controversy: टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए विश्व कप के फाइनल मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने अद्भुत कैच लपका। जिसे ‘कैच ऑफ द सेंचुरी’ भी कहा जा रहा है। इस कैच पर साउथ अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज डेविड मिलर आउट हुए थे। अगर सूर्या ये कैच नहीं ले पाते, तो शायद टीम इंडिया वर्ल्ड कप न जीत पाती। हालांकि सूर्या के इस कैच पर कुछ लोग सवाल भी उठा रहे हैं। जिन्हें शायद भारत की जीत नहीं पच रही। कहा जा रहा है कि सूर्या ने जब कैच लिया तो उनका पैर बाउंड्री से टच हो गया था। दूसरी ओर ये भी सामने आया कि जहां सूर्या ने कैच लिया, वहां बाउंड्री कुशन होना चाहिए था, जो किसी वजह से पीछे हो गया था। अब इस पूरे मामले पर सूर्यकुमार ने खुद चुप्पी तोड़ दी है।

विज्ञापन

”मैंने बाउंड्री लाइन को नहीं छुआ था”

सूर्या ने बुधवार को कैच विवाद पर मीडिया से कहा- ”फाइनल में जब मैंने बॉल पकड़ी तो मैंने बाउंड्री लाइन को नहीं छुआ था। हम सभी को खुश नहीं रख सकते। सूर्या ने आगे कहा- जो मुझे सही लगा, मैंने वही किया। ईश्वर की कृपा से जब बॉल मेरे पास आई, तो मैं वहीं खड़ा था। मुझे ये कैच लेने का अवसर मिला। मैं उस पल को हमेशा एंजॉय करता रहूंगा। सूर्या का ये भी कहना है कि हमने ऐसे कैच लेने की काफी प्रैक्टिस की है। मैच के दौरान मैंने अपने मन को शांत रखा। ऊपर वाले ने मुझे देश के लिए बेहतर प्रदर्शन करने का मौका दिया।”

विज्ञापन

विज्ञापन

कई दिग्गज कर चुके हैं तारीफ

सूर्या ने इस बयान के जरिए साफ कर दिया है कि उनका पैर बाउंड्री से टच नहीं हुआ था। इसके साथ ही उन्होंने आलोचकों को करारा जवाब भी दे दिया है। सूर्या के इस शानदार कैच पर उन्हें दुनियाभर के दिग्गज क्रिकेटर्स ने बधाई भी दी थी। खुद साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज गेंदबाज शॉन पोलाक ने उनके कैच की तारीफ करते हुए इस विवाद को गलत बताया था। आपको बता दें कि सूर्या के इस कैच से जुड़ा एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें विराट कोहली के चौके को रोकने के चक्कर में साउथ अफ्रीका के फील्डर ने बाउंड्री रोप डिस्टर्ब कर दी थी। ऐसा पहले ही ओवर में हो गया था। ऐसे में दोनों टीमों के लिए स्थिति एक जैसी थी। इसलिए इस शानदार कैच पर विवाद नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ