IND vs NZ: वाशिंगटन सुंदर के टीम में शामिल होने से इन 2 खिलाड़ियों पर लटकी तलवार, दूसरे मैच में कट सकता है पत्ता

Washington Sundar : न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच के लिए वाशिंगटन सुदंर को भारतीय टीम में जगह मिली है। उनकी वापसी के बाद 2 खिलाड़ियों का पत्ता प्लेइंग इलेवन से साफ हो सकता है।

Team India (17)

Washington Sundar:  रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैच की टेस्ट सीरीज खेल रही है। पहला मुकाबला बेंगलुरु में खेला गया था, जहां पर भारतीय टीम को निराशाजनक हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि दूसरे और तीसरे मुकाबले के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारतीय दल में बड़ा बदलाव किया है। टीम में वाशिंगटन सुंदर को अचानक शामिल कर लिया गया है। सुंदर के टीम में शामिल होने के बाद दूसरे टेस्ट मैच से 2 खिलाड़ियों पर तलवार लटक सकती है।

विज्ञापन

कट सकता है इन 2 खिलाड़ियों का पत्ता

20 अक्टूबर को बीसीसीआई ने बड़ा फैसला किया और सुदंर को भारतीय दल में शामिल कर लिया। टीम में उनकी वापसी के बाद रवींद्र जडेजा और आर अश्विन का पत्ता साफ हो सकता है। बेंगलुरु में खेले गए पहले मुकाबले में जडेजा और अश्विन ने खराब प्रदर्शन किया था। दोनों खिलाड़ी बल्लेबाजी और गेंदबाजी विभाग में खराब प्रदर्शन करते हुए नजर आए थे।

विज्ञापन

पहली पारी में जब भारतीय टीम रन बनाने के लिए संघर्ष कर रही थी, तब जडेजा और आर अश्विन से खासा उम्मीदें थीं। लेकिन दोनों खिलाड़ी बड़ी पारी खेलने में विफल रहे। जड्डू बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, जबकि अश्विन भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। दूसरी पारी में भी जडेजा ने महज 5 रन बनाए तो वहीं अश्विन ने 15 रनों का योगदान दिया।

गेंदबाजी में भी जडेजा और अश्विन का जादू नहीं चला। जड्डू ने दोनों पारियों में 3 विकेट हासिल किए, जबकि अश्विन को 1 ही सफलता मिल सकी। इस लिहाज से कप्तान रोहित शर्मा दोनों का पत्ता साफ कर सकते हैं और उनकी जगह पर वाशिंगटन सुंदर को मौका दे सकते हैं। सुंदर गेंदबाजी के अलावा जरूरत पड़ने पर टीम के लिए बल्लेबाजी भी कर सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और तीसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल , रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, वाशिंगटन सुंदर।

विज्ञापन

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ