विराट कोहली ने 16 महीने बाद सेंचुरी जड़ रच दिया इतिहास, दहल गई पर्थ की सरजमींं

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में खेली जा रही टेस्ट मैच की सीरीज के पहले मैच में विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर का 30वां शतक बनाया।

Virat Kohli (2)

Virat Kohli: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच की दूसरी पारी में विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने तीसरे दिन 16 महीने बाद अपना टेस्ट शतक बनाया। विराट ने आखिरी बार टेस्ट क्रिकेट में वेस्टइंडीज के खिलाफ जुलाई में शतक जमाया था।

विज्ञापन

विराट कोहली के नाम बड़ा कीर्तिमान

विराट कोहली ने पर्थ को यादगार बनाया और अपना 30वां टेस्ट शतक बनाकर इतिहास रच दिया। वह अब ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए। उन्होंने अपना छठा टेस्ट शतक ऑस्ट्रेलिया में जड़ा।

विज्ञापन

विराट लगातार शतक बनाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिल रही थी। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में विराट कोहली का बल्ला फ्लॉप रहा था। लेकिन उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में कमाल का प्रदर्शन किया था।

विराट कोहली ने दूसरी पारी में 143 गेंदों में शतक पूरा किया। उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के अपने नाम किए। इस दौरान उन्होंने 69.93 की औसत के साथ बल्लेबाजी की। विराट के शतक पूरा करते ही भारतीय टीम ने पारी घोषित कर दी।

विज्ञापन

भारत ने दूसरी पारी में 487/6 रन बनाकर पारी घोषित कर दिया। भारत ने इस मैच में 533 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। ऑस्ट्रेलिया को जीतने के लिए 534 रन बनाने होंगे।

विराट के अलावा यशस्वी जायसवाल इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया। पहले मैच में 0 पर आउट होने के बाद उन्होंने दूसरी पारी में 297 गेदों में 161 रनों की पारी खेली। उन्होंने भी अपनी पारी में 15 चौके और 3 छक्के अपने नाम किए। वहीं केएल राहुल ने भी 176 गेंदों में 77 रनों की पारी खेलकर तहलका मचा दिया। फिलहाल भारत ने पर्थ की धरती पर बेहतरीन बढ़त बना ली है।

विज्ञापन

भारत के आगे ऑस्ट्रेलिया बेबस

534 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया 3.1 ओवर में 9 रन के स्कोर पर 2 विकेट खो दिए हैं। पैट कमिंस 8 गेंदों में 2 रन बनाकर आउट हो गए हैं। जबकि नाथन मैक्सवीनी 0 पर आउट हो गए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ