IND vs ENG: दूसरे वनडे में खेलेगा टीम इंडिया का स्टार खिलाड़ी, सामने आया बड़ा अपडेट

India vs England 2nd ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच 9 फरवरी को कटक में खेला जाएगा। इस मैच में विराट कोहली खेलते हुए दिखाई देंगे। चोट के चसते कोहली पहला वनडे मैच नहीं खेल पाए थे।

Virat Kohli-Jasprit Bumrah

Virat Kohli-Jasprit Bumrah

India vs England 2nd ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच 9 फरवरी को कटक में खेला जाएगा। जहां एक तरफ टीम इंडिया दूसरे मैच को जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी तो वहीं इंग्लैंड इस मैच को जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी करना चाहेगी। पहला वनडे मैच नागपुर में खेला गया था, जिसमें विराट कोहली नहीं खेल पाए थे। कोहली घुटने में सूजन के चलते पहला वनडे मैच खेल नहीं पाए थे, लेकिन अब कोहली के दूसरे वनडे मैच में खेलने को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

विज्ञापन

दूसरा वनडे खेलेंगे विराट

नागपुर वनडे से पहले प्रैक्टिस के दौरान विराट कोहली को घुटने पर पट्टी बांधे हुए देखा गया था। दरअसल, मैच से एक दिन पहले जब कोहली प्रैक्टिस करके होटल पहुंचे थे तो उनका घुटना सूज गया था, जिसके चलते उनको पहले वनडे से आराम दिया गया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

वहीं, अब टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक टीम इंडिया के सूत्र ने बताया गया कि “अभ्यास के दौरान विराट का दाहिना घुटना ठीक था, लेकिन जब हम टीम होटल वापस आए, तो उसमें सूजन आ गई। हालांकि यह बहुत गंभीर नहीं लग रहा है। पूरी संभावना है कि वह कटक वनडे में खेलेंगे।”

विज्ञापन

14 हजार रन बनाने के करीब विराट

वनडे क्रिकेट में विराट कोहली के आंकड़े बेहद शानदार हैं। कोहली ने अभी तक 295 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 13906 रन बनाए हैं। जिसमें विराट के बल्ले से 50 शतक और 72 अर्धशतक निकले हैं। इस दौरान विराट कोहली का औसत 58.18 का रहा है। अब विराट वनडे में सबसे तेज 14 हजार रन का आंकड़ा छूने से 94 रन पीछे हैं। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि कोहली इंग्लैंड के खिलाफ इस वनडे सीरीज में ये मुकाम हासिल कर लेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ