श्रीलंका से सीरीज हारने के बाद कहां गए विराट कोहली? वीडियो से मिला हिंट

Virat Kohli Latest Video: क्रिकेट से ब्रेक के बाद विराट कोहली फिलहाल लंदन में अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। अब विराट कोहली का लंदन से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Virat Kohli

Virat Kohli

Virat Kohli Latest Video: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली जब-जब क्रिकेट से ब्रेक पर होते हैं, तो उनको फिर लंदन में देखा जाता है। दरअसल लंदन में उनकी पत्नी अनुष्का दोनों बच्चों के साथ रहती हैं। विराट क्रिकेट से ब्रेक मिलने पर लंदन में ही अपनी फैमिली के साथ समय बिताते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर विराट कोहली का लंदन से एक नया वीडियो सामने आया है, किंग कोहली का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

बीच रोड़ पर खड़े दिखे कोहली

लंदन से विराट कोहली का जो नया वीडियो सामने आया है। उसमें कोहली रोड़ को पार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान विराट रोड़ पार करते हुए रूक जाते हैं। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस कोहली के इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

श्रीलंका दौरे पर दिखे थे विराट

टी20 विश्व कप 2024 के बाद विराट कोहली ब्रेक पर चले गए थे। इसके बाद उनकी श्रीलंका दौरे पर वनडे सीरीज में वापसी हुई थी। तीन मैचों की इस वनडे सीरीज में कोहली को खेलते हुए देखा गया था। हालांकि कोहली के लिए ये सीरीज कुछ खास नहीं रही थी। इस सीरीज के तीन मैचों में कोहली महज 58 रन ही बना पाए थे। बता दें, विराट कोहली टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। अब कोहली टीम इंडिया के लिए वनडे और टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए दिखाई देंगे।

विज्ञापन

बांग्लादेश टेस्ट सीरीज में खेलेंगे कोहली

श्रीलंका दौरे के बाद टीम इंडिया फिलहाल इंटरनेशनल क्रिकेट से ब्रेक पर चल रही है। अब टीम इंडिया अगले महीने बांग्लादेश के साथ टेस्ट सीरीज खेलते हुए दिखाई देगी। इस सीरीज का पहला मैच 19 सितंबर को खेला जाएगा। जिसमें विराट कोहली भी खेलते हुए दिखाई देंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ