63 रन बनाते ही विराट कोहली बनाएंगे World Record, इतिहास में पहली बार होगा ऐसा

Virat Kohli: विराट कोहली का बल्ला आईपीएल 2025 में खूब बोल रहा है। वह एसआरएच के खिलाफ विश्व रिकॉर्ड बना सकते हैं।

Virat Kohli (14)

Virat Kohli: विराट कोहली का बल्ला आईपीएल 2025 में अब तक शानदार चल रहा है। उन्होंने 11 पारियों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 63.13 की औसत से कुल 505 रन बनाए हैं। उनके इस प्रदर्शन की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम प्लेऑफ के लिए पहले ही क्वालिफाई कर चुकी है। अब टीम की नजर अपने बचे हुए दो लीग मुकाबले जीतकर अंक तालिका में टॉप-2 में जगह बनाने पर है।

विज्ञापन

विराट कोहली के पास वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका

आरसीबी का अगला मुकाबला 23 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होना है। इस मैच में विराट कोहली के पास एक खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। विराट साल 2008 से ही आरसीबी की टीम के साथ जुड़े हुए हैं और उन्होंने इस टीम के लिए ना सिर्फ आईपीएल, बल्कि चैंपियंस लीग में भी हिस्सा लिया है।

विज्ञापन

अब तक कोहली ने आरसीबी के लिए कुल 278 टी20 मैच खेले हैं और 39.52 की औसत से 8933 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 8 शतक और 64 अर्धशतक भी लगाए हैं। अगर कोहली हैदराबाद के खिलाफ मैच में 67 रन और बना लेते हैं, तो वे टी20 क्रिकेट के इतिहास में किसी एक ही टीम के लिए 9000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। यह रिकॉर्ड न सिर्फ उनके करियर बल्कि आरसीबी और उनके फैंस के लिए भी बहुत खास होगा।

विज्ञापन

शानदार फॉर्म में कोहली

कोहली आईपीएल 2025 में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। टीम की जरूरत के हिसाब से वह वह लगभग सभी मैचों में कमाल कर रहे हैं। आरसीबी के लिए वह इस साल भी फिलहाल टॉप स्कोरर हैं। कोहली ने अब तक खेले गए 11 मैचों में 63.13 की औसत के साथ 505 रन बनाए हैं। इस दौरान किंग कोहली ने 7 अर्धशतक भी जमाया है। उनका स्ट्राइक रेट 143.47 का है। अब देखना दिलस्प होगा कि क्या विराट कोहली आईपीएल 2025 में 63 रन बनाकर इतिहास रच पाते हैं या नहीं। विराट अपना आगामी मैच एसआरएच के खिलाफ खेलेंगे। इस टीम के खिलाफ भी विराट कोहली का आंकड़ां शानदार रहा है। उन्होंने 23 मैचों में 36.29 की औसत के साथ 762 रन बनाए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ