अहमदाबाद में हुए विमान हादसे पर आया Virat Kohli का पहला रिएक्शन, बोले- इस घटना से...

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में हुए विमान हादसे को लेकर विराट कोहली का पहला रिएक्शन सामने आया है। कोहली ने इस दर्दनाक घटना पर दुख जाहिर किया है।

Virat Kohli

Virat Kohli

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में हुए विमान हादसे से पूरा देश सन्न है। सरदार वल्लभभाई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ाने भरने के दो मिनट के अंदर ही विमान के परखच्चे उड़ गए। विमान जिस जगह जाकर क्रैश हुआ वहां पर काफी ऊंचाई तक काला धुआं उठता हुआ दिखाई दिया। हर तरफ चीख-पुकार मच गई और आग बुझाने के लिए तुरंत दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इस दर्दनाक हादसे को लेकर विराट कोहली का भी रिएक्शन सामने आया है। कोहली ने कहना है कि वह इस घटना से पूरी तरह से स्तब्ध हैं।

विज्ञापन

प्लेन क्रैश हादसे पर क्या बोले कोहली?

विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए अहमदाबाद में हुए विमान हादसे को लेकर दुख जाहिर किया। उन्होंने लिखा, “आज अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश की खबर सुनकर पूरी तरह से स्तब्ध हूं। इस हादसे का शिकार हुए लोगों के लिए प्रार्थना कर रहा हूं और उनके परिवारवालों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।”

विज्ञापन

कोहली से पहले रोहित ने भी इस दिल दहला देने वाले इस हादसे को लेकर दुख जताया। हिटमैन ने लिखा, “अहमदाबाद से बहुत दुखी और दिल दहला देने वाली खबर। मैं उन लोगों और उनके परिवारवालों के लिए प्रार्थना कर रहा हूं, जिन्होंने इस हादसे में अपनी जान गंवा दी।”

विज्ञापन

पूर्व स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने भी इस हादसे को लेकर ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि वह अहमदाबाद में हुए इस विमान हादसे से पूरी तरह से स्तब्ध और दुखी हैं। इरफान पठान ने भी इस घटना को लेकर दुख जाहिर किया है।

विज्ञापन

2 मिनट में क्रैश हो गया प्लेन

एअर इंडिया का यह प्लेन अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुआ था। विमान ने जैसे ही टेक ऑफ किया वैसे ही उसका बैलेंस बिगड़ गया और दो मिनट के अंदर ही प्लेन क्रैश हो गया। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में प्लेन को धू-धू करके जलते हुए देखा गया। विमान जिस जगह पर क्रैश हुआ वहां जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी और चंद मिनटों में हर तरफ काला धुआं फैल गया। इस हादसे के वक्त प्लेन में बैठे 242 यात्रियों की स्थिति को लेकर अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची हुई है और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ