KKR vs RCB: विवादों से घिरा रहा मुकाबला, मैच के बीच अंपायर से भिड़े गौतम गंभीर

IPL 2024 KKR vs RCB: आईपीएल 2024 में खेले गए केकेआर और आरसीबी के मैच खूब विवादों में रहा है। मैच में पहले तो विराट कोहली के विकेट को लेकर खूब बवाल हुआ, इसके बाद एक मौका ऐसा भी आया, जब गौतम गंभीर अंपायर से भिड़ गए।

ipl 2024 kkr vs rcb gautam gambhir unhappy umpires virat kohli

ipl 2024 kkr vs rcb gautam gambhir unhappy umpires virat kohli

IPL 2024 KKR vs RCB:  जब-जब आईपीएल में आरसीबी और केकेआर की भिड़ंत होती है तब-तब मैच का रोमांच और ज्यादा बढ़ जाता है। जब केकेआर के लिए गौतम गंभीर खेला करते थे तब आरसीबी के विराट कोहली के साथ उनकी नोकझोंक हुई थी। तबसे जिसके बाद से फैंस इन दोनों टीमों की भिड़ंत का इंतजार करते हैं। हालांकि इस बार आईपीएल 2024 के विराट और गंभीर को एक-दूसरे के गले मिलते हुए, काफी देर तक बातचीत करते हुए देखा गया। इस बार जब आईपीएल 2024 में इन दोनों टीमों की भिड़ंत दूसरी बार हुई तो इस मैच में विराट कोहली के विकेट को लेकर खूब विवाद देखने को मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसको लेकर सोशल मीडिया काफी बहस छिड़ी हुई है। इसके अलावा एक ऐसा भी मौका देखने को मिला जब गौतम गंभीर भी अंपायर से भिड़ गए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चलिए आपको बताते हैं अंपायर से क्यों बहस कर रहे थे गौतम गंभीर।

विज्ञापन

क्या गंभीर भी थे अंपायर के फैसले से नाखुश?

दरअसल यह घटना तब हुआ, जब आरसीबी बल्लेबाजी कर रही थी। मैच के दौरान 18वें ओवर में केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर सुनील नारायण को बाहर कर रहमानुल्लाह गुरबाज को फील्डिंग के लिए बुलाना चाह रहा था। रहमानुल्लाह गुरबाज कमाल के फील्डर हैं, इसी कारण से अय्यर ने सोचा कि सुनील को बाहर कर उन्हें मैदान पर बुला लेते हैं। लेकिन अंपायर ने इसके लिए इनकार कर दिया।

विज्ञापन

इसी पर गंभीर अंपायर से उलझ पड़े और पूछा कि वह रहमानुल्लाह गुरबाज से फीलंडिंग क्यों नहीं करा सकते हैं। इस दौरान कमेंटेटेर ने कहा कि अंपायर शायद इसलिए रहमानुल्लाह को नहीं लाने दे रहे हैं क्योंकि सुनील नारायण पूरी तरह से फिट हैं। इसी को लेकर गंभीर और अंपायर के बीच खूब बहस छिड़ी हुई थी। गौतम गंभीर की ये तस्वीर सामने आने के बाद फैंस भी इस पर अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

विज्ञापन

आरसीबी को एक रन से मिली हार

केकेआर ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 222 रन बनाए थे। केकेआर की तरफ से कप्तान श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 50 रनों की पारी खेली। वहीं 223 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी की टीम 221 रन बना सकी। आरसीबी की तरफ से इस मैच में विल जैक्स ने सबसे ज्यादा 55 रनों की पारी खेली। वहीं केकेआर की तरफ गेंदबाजी करते हुए आंद्रे रसेल ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ