RCB vs KKR Virat Kohli Out Controversy: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली को जिस तरह आउट दिया गया है, यह विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोशल मीडिया पर हर जगह इस बात की बहस छिड़ी हुई है कि विराट कोहली आउट थे या फिर नहीं। देखने में तो साफ तौर पर प्रतीत होता है कि किंग कोहली आउट नहीं थे, लेकिन जब आईपीएल के नए नियम के तहत देखा जाता है, तो हर्षित राणा की वह गेंद फेयर बॉल है। यह विवाद थमने की बजाय बढ़ता ही जा रहा है।
अंपायर और कोहली के बीच फिर हुई बहस
इस मैच के बाद ऐसा लगा कि मामला शांत हो जाएगा, लेकिन अंपायर ने विराट कोहली को बुला लिया। अंपायर किंग कोहली को समझाने की कोशिश कर रहे थे कि उन्हें किस नियम के तहत आउट दिया गया है, लेकिन कोहली मानने को तैयार नहीं थे। कोहली और अंपायर के बीच एक बार फिर बहस शुरू हो गई। इस कड़ी में मौके पर रिंकू सिंह भी पहुंच गए। रिंकू सिंह भी इस बहस में शामिल हो गए और बल्ले चलाने का इशारा करने लगे।
इस वीडियो में जानें अंपायर और कोहली के बीच क्या बातचीत हुई…