IPL 2024: धर्मशाला में बारिश के बाद बरसे विराट कोहली, शतक से चूके लेकिन रच दिया इतिहास

Virat Kohli: IPL 2024 के 58वें मुकाबले में विराट कोहली ने इतिहास रच दिया। मुकाबले में वह शतक से चूक गए। उन्होंने 47 गेंदों पर 92 रन की पारी खेली।

VIRAT KOHLI BECOMES FIRST PLAYER TO SCORED 1000 plus RUNS AGAINST 3 OPPONENTS IN IPL PBKS vs RCB

शतक से चूके विराट कोहली। इमेज क्रेडिट- IPL

Virat Kohli: IPL 2024 के 58वें मुकाबले में पंजाब किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हो रहा है। PBKS ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी RCB की ओर से विराट कोहली ने तूफानी पारी खेली। धर्मशाला में बारिश और ओलों के बाद विराट कोहली गेंदबाजों पर जमकर बरसे। वह 8 रन से अपने शतक से चूक गए। उन्होंने 195.74 की स्ट्राइक रेट से 47 गेंदों पर 92 रन ठोक दिए। अपनी इस पारी में किंग कोहली ने 7 चौके और 6 छक्के लगाए। इस दौरान विराट ने इतिहास रच दिया।

विज्ञापन

पंजाब किंग्स के खिलाफ 1000 रन पूरे

विराट कोहली के पंजाब किंग्स के खिलाफ 1000 रन पूरे हो गए हैं। वह सबसे ज्यादा विरोधी टीमों के खिलाफ 1000 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। पंजाब किंग्स के अलावा विराट कोहली ने चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के विरुद्ध 1000+ रन बनाए हैं। विराट ने DC के खिलाफ 1030 रन, PBKS के खिलाफ 1020 रन और CSK के खिलाफ 1006 रन बनाए हैं। उनके अलावा रोहित शर्मा (दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइटराइडर्स) और डेविड वॉर्नर (कोलकाता नाइटराइडर्स, पंजाब किंग्स) ने 2-2 विपक्षी टीमों के खिलाफ 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं।

विज्ञापन

IPL 2024 में अब तक 634 रन बना चुके

विराट कोहली IPL 2024 में अब तक कुल 634 रन बना चुके हैं। वह IPL के सर्वाधिक सीजन में संयुक्त रूप से 600 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके अलावा केएल राहुल ने भी यह कारनामा किया है। विराट कोहली ने IPL 2013, 2016, 2023 में भी 600 से ज्यादा रन बनाए थे। उनके अलावा क्रिस गेल और डेविड वॉर्नर ने 3-3 सीजन में वहीं फाफ डु प्लेसिस ने 2 सीजन में 600+ स्कोर बनाया है।

विज्ञापन

विराट के 400 छक्के पूरे

मुकाबले में विराट कोहली ने 6 सिक्स लगाए। इसके साथ ही उन्होंने एक और उपलब्धि अपने नाम की। विराट के टी20 क्रिकेट में 400 छक्के पूरे हो गए हैं। वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं। उन्होंने 388 मैच की 371 पारियों में 401 सिक्स जड़े हैं। वहीं रोहित शर्मा ने 438 टी20 मैच की 425 पारियों में 506 सिक्स ठोके हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ