'विनोद कांबली ने सचिन तेंदुलकर को किया था काफी परेशान', पूर्व दिग्गज ने किया बड़ा खुलासा

Vinod Kambli: विनोद कांबली और सचिन तेंदुलकर की दोस्ती काफी पुरानी है। वहीं पूर्व क्रिकेटर ने खुलासा किया है कि कैसे कांबली, सचिन को बुरी तरह से परेशान करते थे।

Vinod Kambli

Vinod Kambli

Vinod Kambli: टीम इंडिया के दो पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली और सचिन तेंदुलकर को एक-दूसरे का काफी अच्छा दोस्त माना जाता है। बचपन के दिनों से ही ये दोनों एक-दूसरे को जानते थे और साथ में खेलते थे। हाल ही में सोशल मीडिया पर कांबली और सचिन की मुलाकात का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था, जहां एक तरफ सचिन काफी फिट दिख रहे थे तो वहीं दूसरी तरफ कांबली की हालत खराब लग रही थी। वहीं टीम इंडिया के दूसरे पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि कैसे कांबली हर वक्त सचिन को परेशान करते थे।

विज्ञापन

सचिन-कांबली के बीच बंद हो गई थी बातचीत

कांबली ने एक भारतीय रियलिटी शो के दौरान चौंकाने वाला दावा करते हुए अपने सबसे अच्छे दोस्तों पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनके बुरे समय में उनका साथ नहीं दिया। इसका असर इतना हुआ कि सचिन और कांबली ने कुछ सालों तक एक-दूसरे से बात नहीं की। जब तेंदुलकर ने संन्यास लिया, तो कांबली को उनके भाषण में शामिल नहीं किया गया और सचिन ने अपने बचपन के दोस्त को संन्यास के बाद के मिलन समारोह में भी शामिल नहीं किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

संजय मांजरेकर ने स्पोर्ट्सकीड़ा के साथ बातचीत में कहा कि, यह कहानी 1992 के विश्व कप की है, जब विनोद कांबली भारतीय विश्व कप टीम में थे। कांबली एक ऐसे व्यक्ति हैं, जिनके बारे में आप जानते ही होंगे कि वे एक चरित्रवान व्यक्ति हैं और वे मेरे और सचिन के साथ बहुत दोस्ताना व्यवहार रखते थे। विश्व कप के पहले कुछ मैचों में वे नहीं खेल रहे थे। उनका मूड ठीक नहीं था, वे थोड़े परेशान थे। सचिन और मैं दो स्थापित खिलाड़ी थे, इसलिए हमें सभी मैच मिल रहे थे। लेकिन हर मैच के बाद, जब हम मिलते, तो वे हमारे पीछे पड़ जाते। वे आलोचना करते, ‘यह क्या बल्लेबाजी है? आप और तेज खेल सकते थे।’ वे सचिन को भी नहीं बख्शते थे।

विज्ञापन

हाल ही में मुंबई में रमाकांत आचरेकर के स्मारक के उद्घाटन के दौरान सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली की मुलाकात देखने को मिली थी। इस दौरान कांबली को सचिन का हाथ पकड़े हुए देखा गया था। कुछ समय तक कांबली अपने पुराने दोस्त को देखकर हैरान रह गए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ