Olympics Weird Rules: पूरा देश अभी तक विनेश फोगाट को मिले दर्द से उबर नहीं सका है। हर कोई इस बात से हैरान-परेशान है कि महज 100 ग्राम की वजह से कैसे कड़ी मेहनत पर पानी फिर सकता है? वो खिलाड़ी जिसने एक दिन में तीन महिला रेसलर्स को पटका, जिसमें ओलंपिक चैंपियन भी शामिल थीं, उसके साथ इतना बड़ा अन्याय कैसे हो सकता है? मगर पेरिस ओलंपिक में इस ‘क्रूर मजाक’ को हम सबने देखा है। फाइनल में पहुंचने वाली विनेश फोगाट से न सिर्फ गोल्ड जीतने का मौका छिन गया बल्कि जिस सिल्वर मेडल की वो हकदार थी, वो भी नहीं दिया गया। वो भी क्यों सिर्फ एक अजीबोगरीब नियम की वजह से।
खैर…यह कोई पहला मौका नहीं है, जब खेलों को चलाने वाले ‘आकाओं’ के बनाए गए नियमों का खामियाजा खिलाड़ियों को भुगतना पड़ा हो। 2019 का वनडे क्रिकेट विश्व कप फाइनल तो आपको याद ही होगा। न्यूजीलैंड ने वो सब किया, जो एक चैंपियन टीम को करना चाहिए था। मगर फैसला हुआ कि जिस टीम ने ज्यादा छक्के लगाए हैं, वो विजेता बनेगा। ओलंपिक की बात करें तो करीब 92 साल पहले भी एक खिलाड़ी का मेडल जीतने का सपना ऐसे ही टूटा था।
ये भी पढ़ें: विनेश फोगाट की किस्मत का ये महिला करेगी फैसला, जानें कब तक आएगा निर्णय
क्या हुआ था उस दिन
बात करते हैं 1932 में हुए लॉस एंजिलिस ओलंपिक की। इस ओलंपिक में भी घुड़सवारी इवेंट में एथलीट अपने घोड़े के साथ देश के लिए मेडल जीतने का सपना आंखों में लिए उतरे थे। स्वीडन के मशहूर बर्टिल सैंडस्ट्रोम 1920 और 1924 में सिल्वर मेडल जीत चुके थे और 1932 में वह तीसरा मेडल जीतना चाहते थे। फाइनल्स में वह दूसरे स्थान पर रहे, मतलब उन्होंने सिल्वर मेडल की हैट्रिक लगाने में कामयाबी हासिल कर ली। लेकिन उन्हें सबसे आखिरी स्थान पर खिसका दिया गया।
आखिर क्यों छीन लिया सिल्वर मेडल
घुड़सवारी के इवेंट में नियम है कि आपको बिल्कुल चुप रहना होता है। आप मुंह से आवाज नहीं कर सकते। जजों ने दावा किया कि उन्होंने मुंह से आवाज निकाल कर अपने घोड़े को इशारा किया है। यह खेल के नियमों और खेल भावना के खिलाफ है। हालांकि वह लगातार इनकार करते रहे कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि घोड़े की पीठ पर रखी काठी की वजह से यह आवाज हुई न कि उन्होंने घोड़े को कंट्रोल करने की कोशिश के लिए ऐसा किया। मगर उनकी एक न सुनी गई। हालांकि टीम इवेंट में उनके द्वारा अर्जित अंकों को शामिल किया, जिस वजह से उनकी टीम ने सिल्वर मेडल जीता।
ये भी पढ़ें: विनेश फोगाट को किस्मत ने फिर छला, अब महज 4 दिन के फेर में फंस गई राज्यसभा सीट!
संबंधित खबरें
Asian Para Games: सुवर्णा राज ने भारत के लिए जीता 15वां गोल्ड
46 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
1 hr agoआज होगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला T20I मैच, ये है फ्री में देखने का तरीका
2 hrs agoजेम्स एंडरसन को लगा बड़ा झटका, लंकाशायर ने नए कॉन्ट्रैक्ट से किया इनकार
9 hrs agoपहले T20 में इन 3 भिड़ंत पर रहेंगी सबकी नजरें, मैदान पर दिखेगा घमासान!
9 hrs agoप्रियांश आर्या का धमाका, 199 रनों की पारी खेल ठोकी टीम इंडिया की दावेदारी
9 hrs agoIND vs NZ: पहले टी20 मुकाबले पर बारिश का खतरा? जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल
10 hrs agoइंटरनेशनल मास्टर्स क्रिकेट वर्ल्ड कप में नहीं खेलेगी पाकिस्तान टीम
10 hrs agoवैभव की होगी प्लेइंग 11 में एंट्री? इन 5 खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी
11 hrs agoहेगले ओवल में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाजों का होगा दबदबा?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines