---विज्ञापन---

खेल angle-right

पेरिस ओलंपिक से आते ही विनेश फोगाट को हरियाणा में मिला गोल्ड मेडल, Video में देखें कैसा था रेसलर का रिएक्शन

Paris Olympics 2024 : रेसलर विनेश फोगाट शनिवार को पेरिस से अपने वतन लौट आईं। दिल्ली में उनका भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने खुली जीप में बैठकर दिल्ली से अपने गांव तक का सफर किया। इस दौरान रास्ते में लोग उन पर फूल बरसा रहे थे।

---खबर नीचे जारी है---

Vinesh Phogat News : पेरिस ओलंपिक 2024 के फाइनल कुश्ती मुकाबले में अयोग्य घोषित होने के बाद पहलवान विनेश फोगाट वतन लौट आईं। भारत लौटने पर रेसलर विनेश फोगाट का जमकर स्वागत किया गया। दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट के बाहर सैकड़ों समर्थकों की भीड़ जुटी थी। दिल्ली से अपने पैतृक गांव जाते समय विनेश फोगाट का माला पहनाकर और फूलों की बरसा कर वेलकम किया गया। गांव आते ही रेसलर को गोल्ड मेडल मिल गया। इसे लेकर वीडियो भी सामने आया है।

विनेश फोगाट हरियाणा के गांव बलाली की रहने वाली हैं। गांव पहुंचते ही बुजुर्गों की कमेटी ने रेसलर का स्वागत किया और गोल्ड मेडल देकर उनका सम्मान किया। यह पुरस्कार पाकर विनेश फोगाट भी खुश नजर आईं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व की बात है। इस सम्मान समारोह में गांव और आसपास के लोगों की भीड़ जुटी थी।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें : ‘मैं हमेशा लड़ती रहूंगी…’ घर पहुंचते ही Vinesh Phogat ने कही बड़ी बात, पति ने फिर दिखाया गुस्सा

जानें क्या बोलीं विनेश फोगाट?

---खबर नीचे जारी है---

विनेश फोगाट ने कहा कि अगर वह अपने गांव बलाली की महिला को ट्रेनिंग दे सकें और वे उनसे अधिक सफल हों तो उनके लिए यह गर्व की बात होगी। उन्होंने आगे कहा कि अगर इस गांव से कोई पहलवान नहीं निकलता तो यह निराशाजनक होगा। उन्होंने अपनी उपलब्धियों से उम्मीद जगाई और रास्ता बनाया। इस दौरान विनेश ने लोगों से इस गांव की महिलाओं का सपोर्ट करने की अपील की।

यह भी पढ़ें : ‘भगवान तुम्हें बुद्धि दे’ Vinesh Phogat पर क्यों भड़क उठे जीजा? बहन ने भी नहीं दिया साथ

---खबर नीचे जारी है---

पेरिस ओलंपिक में रेसलर को लगा था झटका

रेसलर ने कहा कि गांव की महिलाएं बहुत कुछ हासिल कर सकती हैं। उन्हें बस घरवालों के समर्थन की जरूरत है। उन्होंने इस सम्मान और प्यार के लिए ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। आपको बता दें कि विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक के फाइनल मुकाबले में अयोग्य घोषित हो गई थीं। इसे लेकर उन्हें सीएएस से भी झटका लगा था।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Aug 18, 2024 09:26 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola