IND U19 vs SA U19: वैभव सूर्यवंशी का थमा तूफान, कप्तान बनते ही बल्ला रहा खामोश

 Vaibhav Suryavanshi: अपनी तूफानी बल्लेबाजी के जरिए घरेलू और इंटरनेशनल मंच पर पहचाने बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी इन दिनों साउथ अफ्रीका अंडर-19 के खिलाफ भारतीय अंडर-19 टीम की कमान संभाल रहे हैं. हालांकि वह पहले ही मैच में फ्लॉप हो गए. उन्होंने निराशाजनक प्रदर्शन किया.

वैभव सूर्यवंशी आउट होकर पवेलियन लौटते हुए

वैभव सूर्यवंशी आउट होकर पवेलियन लौटते हुए

Vaibhav Suryavanshi: भारतीय अंडर-19 टीम इन दिनों साउथ अफ्रीका दौरे पर है, जहां पर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला 3 जनवरी को खेला गया. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी भारत की कप्तानी भी संभाल रहे हैं. हालांकि वह पहले ही मैच में फ्लॉप हो गए और सस्ते में ही पविलियन लौट गए. आमतौर पर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए पहचान बनाने वाले वैभव साउथ अफ्रीका की धरती पर कमाल नहीं कर पाए.

विज्ञापन

वैभव हुए फेल

भारतीय अंडर-19 टीम इस मैच में पहले बल्लेबाजी कर रही है. सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे वैभव अच्छी लय में नहीं दिखे. वह 12 गेंदों में 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. वैभव इस दौरान केवल 2 चौके ही अपने नाम कर पाए. वैभव आमतौर पर शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी करते हैं. हाल ही में उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में बिहार की ओर से खेलते हुए अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 190 रनों की शतकीय पारी खेली थी. इससे पहले उन्होंने अंडर-19 एशिया कप में यूएई के खिलाफ 171 रन बनाए थे. वहीं, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने महाराष्ट्र के खिलाफ भी नाबाद 108 रन बनाए थे.

विज्ञापन

ऐसे मिला कप्तानी का जिम्मा

साउथ अफ्रीका अंडर-19 के खिलाफ खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज से पहले आयुष म्हात्रे चोटिल हो गए थे. ऐसे में वह इस दौरे पर भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं. इसलिए वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम की कप्तानी मिली. हालांकि आगामी अंडर-19 वनडे विश्व कप 2026 के लिए आयुष म्हात्रे को ही भारतीय टीम की कमान मिली है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ