ओवरएज खिलाड़ियों को पकड़ने के लिए BCCI ने बनाया नया नियम, वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर भी उठ चुका सवाल

BCCI New Rule: वैभव सूर्यवंशी की उम्र को लेकर उठ रहे सवालों के बीच अब बीसीसीआई ने अंडर-16 के ओवरएज खिलाड़ियों को पकड़ने के लिए नया नियम बनाया है। अब नए नियम के अनुसार अंडर-16 के खिलाड़ियों को अगले सत्र के लिए एक और बोन टेस्ट से गुजरना होगा।

BCCI

बीसीसीआई का नया नियम

BCCI New Rule: आईपीएल 2025 में धमाल मचाने वाले 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की उम्र को लेकर काफी सवाल उठ चुके हैं। वैभव सूर्यवंशी पर कई बार उम्र को लेकर फ्रॉड करने का आरोप लग चुका है। जिसके बाद बीसीसीआई ने अधिक उम्र के खिलाड़ियों को पकड़ने के लिए एक नया कदम उठाते हुए जूनियर स्तर पर एक अतिरिक्त बोन टेस्ट कराने का फैसला किया है।

विज्ञापन

क्या कहता है बीसीसीआई का नया नियम?

मौजूदा नियम के अनुसार फिलहाल खिलाड़ियों को बोन टेस्ट से गुजरना पड़ता है जिसके बाद उसी आयु वर्ग में अगले सत्र के लिए उसकी पात्रता निर्धारित करने के लिए 1 कारक जोड़ा जाता है। अब नए नियम के अनुसार अंडर-16 के खिलाड़ियों को अगले सत्र के लिए एक और बोन टेस्ट से गुजरना होगा। इसको लेकर बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि खिलाड़ियों की सटीक उम्र जानने के लिए ऐसा किया जा रहा है। अगले सत्र के लिए खिलाड़ियों की उम्र 16 साल 4 महीने या उससे कम होनी चाहिए।

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी के पिता ने दिया जवाब

वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए उनके पिता संजीव सूर्यवंशी ने पीटीआई को बताया “जब वैभव साढ़े 8 साल का था, तो उसने पहली बार बीसीसीआई का बोन टेस्ट कराया था। वह पहले ही भारत की अंडर-19 टीम के लिए खेल चुका है। हमें किसी से डर नहीं है। वह फिर से आयु परीक्षण से गुजर सकता है।”

विज्ञापन

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी को 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा था और अपने पहले ही सीजन में उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया। सीजन-18 के शुरुआती मैचों में वैभव को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला था, लेकिन जब उनको मौका मिला तो उन्होंने साबित कर दिया कि टीम को उनकी कितनी जरुरत है। इस सीजन उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शतक भी लगाया था। वैभव ने आईपीएल 2025 में 7 मैच खेले थे, इस दौरान बल्लेबाज करते हुए उन्होंने 252 रन बनाए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ