DPL 2025: वैभव कांडपाल ने मचाई तबाही, 11 बाउंड्री के दम पर ठोका तूफानी अर्धशतक

Vaibhav Kandpal: वैभव कांडपाल ने दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने शानदार प्रदर्शन से सभी गेंदबाजों की जमकर खबर ली।

cricket News (17)

Vaibhav Kandpal: दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में मैच नंबर 28 आउटर दिल्ली बनाम नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में नॉर्थ दिल्ली की ओर से बल्लेबाजी करने के लिए उतरे वैभव कांडपाल ने कमाल कर दिया। उन्होंने तूफानी अर्धशतक से आउटर दिल्ली के गेंदबाजों की हवा निकाल दी। 15 बाउंड्री के दमपर उन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। अब उनकी पारी चर्चा में आ चुकी है।

विज्ञापन

वैभव कांडपाल का बड़ा धमाका

नॉर्थ दिल्ली को खराब शुरुआत मिली थी। टीम ने 19 रन पर ही अपना नाम पहला विकेट गंवा दिया था। इसके बाद नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे वैभव कांडपाल ने अपनी बल्लेबाजी का समा बांध दिया। उन्होंने लगभग हर दिशा में रन बटोरे और खुलकर बल्लेबाजी की। वैभव ने 40 गेंदों में 73 रनों की पारी खेली थी। उन्होंने 6 चौके के अलावा 5 छक्के भी अपने नाम किए। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 182.50 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की। वैभव ने अपनी बल्लेबाजी से महफिल लूट ली। बता दें कि ये दिल्ली प्रीमियर लीग का दूसरा सीजन खेला जा रहा है। इससे पहले साल 2024 में खेले गए पहले सीजन में भी वैभव का बल्ला खूब बोला था। उन्होंने सेंट्रल दिल्ली के खिलाफ 33 गेंदों में 56 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी।

विज्ञापन

ऐसा है मैच का हाल

नॉर्थ दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए थे। नॉर्थ दिल्ली की ओर से सार्थक रंजन ने 35 गेंदों में 34 रनों की पारी खेली, जबकि अर्नव बुग्गा ने 10 गेंदों में 6 रन बनाए। वैभव के अलावा अर्जुन राप्रिया ने 19 गेंदों में 33 रनों की पारी खेली। आउटर दिल्ली की ओर से सबसे ज्यादा विकेट सिद्धांत शर्मा ने लिए। उन्होंने 4 ओवर में 24 रन खर्च कर 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है। इसके अलावा केशव डबास ने 2 विकेट झटके।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ