UPL 2024: कौन हैं विजय शर्मा? आखिरी बॉल पर छक्का ठोक जिताया मैच, 217.39 के स्ट्राइक रेट से ठोके रन

Uttarakhand Premier League 2024: विजय शर्मा ने उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से क्रिकेटप्रेमियों को मुरीद बना लिया है। उन्होंने देहरादून दबंग्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 रन ठोके।

Vijay Sharma Cricketer

क्रिकेटर विजय शर्मा

Uttarakhand Premier League 2024: उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) के मुकाबले जैसे-जैसे आगे बढ़ रहे हैं, वैसे-वैसे इसमें रोमांच भी बढ़ता जा रहा है। यूपीएल में बुधवार को देहरादून दबंग्स और पिथौरागढ़ चैंप्स के बीच खेले गए मुकाबले में एक बल्लेबाज ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से तहलका मचाया। हम बात कर रहे हैं बल्लेबाज विजय शर्मा की। उन्होंने आखिरी बॉल पर छक्का ठोक चैंप्स को मैच जिताया।

विज्ञापन

विजय ने छक्का ठोक जिताया मैच 

ये मुकाबला बारिश की वजह से 12-12 ओवर का खेला गया। जिसमें देहरादून दबंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 6 विकेट खोकर 103 रन बनाए। जिसका पीछा करते हुए पिथौरागढ़ चैंप्स ने 11.5 ओवर में स्कोर की बराबरी कर ली। अब आखिरी बॉल पर चैंप्स को जीत के लिए एक रन की जरूरत थी, लेकिन विजय ने इस पर छक्का ठोक मैच जिता दिया। विजय शर्मा ने घातक बल्लेबाजी करते हुए इस मुकाबले में 23 गेंदों में 3 चौके-5 छक्के ठोक 217.39 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 50 रन जड़े। आइए जानते हैं कि ये युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज कौन है।

विज्ञापन

कौन हैं विजय शर्मा?

विजय शर्मा का जन्म 20 सितंबर 1998 को हुआ था। वह विकेटकीपर की भूमिका निभाते हैं। उन्होंने 21 फरवरी 2019 को 2016-19 को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में टी-20 डेब्यू किया था। उत्तराखंड के लिए उन्होंने 2021-22 विजय हजारे ट्रॉफी में 8 दिसंबर 2021 को लिस्ट ए करियर की शुरुआत की। लिस्ट ए के 3 मैचों में उन्होंने 39 रन बनाए हैं। जबकि टी-20 के 14 मैचों में उनके नाम 124 रन दर्ज हैं।

विज्ञापन

क्या है पॉइंट्स टेबल का हाल 

पॉइंट्स टेबल की बात करें तो पिथौरागढ़ चैंप्स की टीम 3 मैचों में से 2 में जीत और 1 में हार के बाद 4 पॉइंट्स के साथ टॉप पर है। दूसरे स्थान पर यूएसएन इंडियंस है। जिसने एक मैच जीतकर 2 अंक हासिल किए हैं। देहरादून दबंग्स की टीम 3 में से 1 मुकाबला जीतकर 2 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर काबिज हैं। चौथे स्थान पर हरिद्वार हीरोज है। जिसने 3 में से 1 मैच में जीत दर्ज कर 2 पॉइंट हासिल किए हैं। नैनिताल निंजास की टीम 2 में से 1 में जीत दर्ज कर पांचवें स्थान पर काबिज है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ