13 साल की उम्र टीम इंडिया को स्टेडियम में किया था चियर, अब इस क्रिकेटर ने भारत के खिलाफ खेली शानदार पारी

Uddish Suri: अंडर-19 एशिया कप 2025 में भारत के लिए खेलते हुए इंडियन ऑरिजिन के प्लेयर उद्दीश सूरी ने दिल जीतने वाली पारी खेली. इस प्लेयर का पुराना वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो करीब 4 साल पुराना है.

Uddish Suri Old Viral Video

Uddish Suri

Uddish Suri Old Viral Video: भारत और यूएई के बीच अंडर-19 एशिया कप 2025 का मुकाबला 12 दिसंबर को दुबई के आईसीसी एकेडमी स्टेडियम में खेला गया. ये मैच खास तौर ये वैभव सूर्यवंशी के नाम रहा, जिन्होंने 95 गेंदों में 9 चौके और 14 छक्कों की मदद से 171 रनों की विस्फोटक पारी खेली और भारत को 234 रन से जीत दिलाने में मदद की. हालांकि इसी मैच एक भारतीय मूल के क्रिकेटर उद्दीश सूरी भी छा गए. जिन्होंने दबाव में खेलते हुए 106 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 78 रनों की नाबाद पारी खेली.

विज्ञापन

उद्दीश सूरी का पुराना वीडियो वायरल

इस बीच क्रिकेटर उद्दीश सूरी का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये वाक्या आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 है जब 31 अक्टूबर की शाम भारत और न्यूजीलैंड का मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा था. ये मुकाबला कीवी टीम ने 8 विकेट से जीता था. इस मैच के दौरान उद्दीश स्टैंड में बैठकर टीम इंडिया को चियर कर रहे थे. आइए इस यादगार वीडियो को आप भी देखिये.

विज्ञापन

एंकर: आपका नाम क्या है?

विज्ञापन

उद्दीश: मेरा नाम उद्दीश सूरी है.

एंकर: आप कितने साल के हैं?

विज्ञापन

उद्दीश: मैं 13 साल का हूं

एंकर: अभी तक आपने टीम इंडिया के कितने मैचेज लाइव देखे हैं?

विज्ञापन

उद्दीश: तकरीबन 15 से 20 मैचेज

एंकर: अभी इंडियन टीम के कैप्टन विराट कोहली आउट हो चुके हैं, अब क्या लगता है, कि मैच में क्या होने वाला है?

विज्ञापन

उद्दीश: अभी भी मैच में 10 ओवर बचे हैं, अब कह नहीं सकते कि क्या हो सकता है, क्योंकि ये क्रिकेट है. इस दौरान 100 या 150 रन बन सकते हैं. हो सकता है कि वो इस टोटल को डिफेंड कर पाएं और मैच जीत सकते हैं.

एंकर: हम जीत सकते हैं, या ये सिर्फ आपके मन की ख्वाहिश है?

विज्ञापन

उद्दीश: 70:30 का चांस है

एंकर: क्या आप बैटिंग करते हैं?

विज्ञापन

उद्दीश: हां मैं बैटिंग ऑलराउंडर हूं. मैं टॉप ऑर्डर बैट्समैन हूं.

एंकर: क्या आप बेटिंग करते हैं?

विज्ञापन

उद्दीश: हां मैं बेटिंग करता हूं (हंसते हुए), मैंने अभी-अभी 20 दिरहम जीते हैं.

एंकर: …और यहां वो कौन शख्स है जिसने 20 दिरहम हारे हैं.

विज्ञापन

उद्दीश: वो शायद उधर भीड़ में बैठा है.

एंकर: क्या आप स्कूल की तरफ से आए हैं?

विज्ञापन

उद्दीश: जी हां, हम यहां टीम इंडिया का झंडा उठाने आए हैं. मैंने पहली बार बेटिंग खेली है, और मैं जीत गया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ